टेक्नोलॉजी

Xiaomi 12i HyperCharge: इस नाम से भारत में लॉच होगा Redmi Note 12 Pro+, जानें धांसू फीचर्स सहित पूरी डिटेल

0
Xiaomi 12i HyperCharge

Xiaomi 12i HyperCharge: हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 12 Pro+ को भारत में Xiaomi 12i HyperCharge के नाम से लॉच किया जाएगा। भारत में इसकी कीमत 30,000 रूपये से शुरू हो सकती है। सबसे पहले Xiaomi ने हाइपरचार्ज सीरीज को इस साल जनवरी में पेश किया था। हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ की घोषणा के बाद अब इसे भारतीय बाजार में लाने की योजना बनाई जा रही है। इस मिड-रेंज डिवाइस ने पहले ही  BIS सर्टिफिकेशन पर लिया है। IMEI डेटाबेस में भी इसकी उपस्थिति दर्ज की गई है,जिससे मालूम पड़ता है कि भारत में जल्‍द ही इसकी लॉचिंग शुरू होने वाली है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई कोई अधिाकारकि पुष्टि नहीं हुई है।

कब होगी भारत में इसकी लॉचिंग?

Kacper Skrzypek और MIUI टेस्टर ने ट्विटर पर यह दावा किया है कि, Redmi Note 12 Pro+ भारत में Xiaomi 12i HyperCharge नाम से जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले वर्जन के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था। इसीलिए कयास लगाए जा रहे है कि ऐसा दोबारा हो सकता है।  Xiaomi 11i हाइपरचाार्ज, जिसने इस साल की शुरूआत में भारत में एंट्री की थी। यह Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन है।

भारत में इसकी कीमत

जहां  भारत में Xiaomi 11i Hypercharge की शुरूआती कीमत 26,999 रूपये थी। वहींअब Xiaomi 12i Hypercharge की भारत में शुरूआती कीमत 30,000 रूपये के आस-पास होगी। चीन में  Redmi Note 12 Pro+ स्‍मार्टफोन की कीमत 2,099 CNY है, जो भारतीय रूपये 24,000 के बराबर है। उम्‍मीद है कि भारत में इसकी कीमत 25,000 से  30,000 रूपये के बीच ही तय की जाएगी।

कैमरा तथा स्‍टोरेज स्‍पेसिफिकेशंस

इस Redmi Note 12 Pro+ स्‍माार्ट फोन में पीछे साइड, तीन कैमरे हो सकते हैं। इस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200-मेंगापिक्‍सल का एक प्राइमरी सेंसर/कैमरा होगा। इसके साथ ही इसमें 8-  मेगा‍पिक्‍सल का सेकेंडरी अल्‍ट्रावाइड कैमरा और  2-मेगापिक्सल का एक मैक्रो कैमरा होगा।  यह Android 13 OS पर काम कर सकता है। हाईस्‍पीड चार्ज पर फोकस्‍ड इस फोन में 12GB RAM और 256GB का शानदार स्‍टोरेज होगा।

कौन-कौन से फीचर्स हो सकते हैं?

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, Xiaomi 12i हाइपरचार्ज 120W फास्‍ट चार्जिग के साथ लॉच किया जा सकता है। इस स्‍मार्टफोन में MediaTek 1080 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें  120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का HDR 10+ OLED डिस्‍प्‍ले भी मिलने वाला है। इस हैंडसेट स्‍मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी यूनिट भी मिलने वाली है। माना जा रहा है कि  Xiaomi 11i सीरीज में जिस प्रकार दो हैंडसेट शामिल थे, वैसे ही  Xiaomi 12i सीरीज में भी Xiaomi 12i और Xiaomi 12i HyperCharge दो हैंडसेट होंगे।

आपको बता दें कि Xiaomi ने भारत में इस सीरीज के लॉच के बारें में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो Xiaomi 12i फैमिली के स्‍मार्टफोन साल 2023 की शुरूआत में लॉच हो सकते हैं।

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *