Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के कोच प्रवीण दाहिया ने भी खुलकर बात की है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर लगाए जा रहे आरोपों पर बात करते हुए प्रवीण ने कहा, ”विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप बहुत गंभीर है क्योंकि ऐसी बातें कोई भी बिना कारण नहीं बोलता। पहलवान यही चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच के बाद सच बाहर आए।” इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय खेल मंत्री को नोटिस दिया है।
महिला आयोग ने खेल मंत्रालय और पुलिस को भेजा नोटिस :
WFI अध्यक्ष के पर पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे यौन शोषण आरोप मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। इसी दौरान उन्होंने धरनास्थल पर जाकर पहलवानों से मुलाकात की। महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने कहा, ”धरने पर बैठे पहलवानों ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इसके बावजूद अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठना दुर्भाग्यशाली है।
प्रियंका गांधी ने किया पहलवानों का समर्थन :
कांग्रेस की राष्ट्र्रीय महासचिव प्रियंका ने धरनाप्रदर्शन पर बैठे पहलवानों के समर्थन में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, ”हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाडि़यों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाडि़यों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचिर कार्रवाई की जानी चाहिए।”
हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 19, 2023
गीता फोगाट ने किया ट्वीट :
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, ”आज बहुत दुख: हुआ यह तस्तीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। ये तानाशाही बंद होनी चाहये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते हैं।
पहलवान से नेता बनी बबीता फोगाट ने भी इस मामले पर ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने खिलाडि़यों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं।
क्या है मामला ?
बुधवार से भारत के 30 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों का WFI अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे दिग्गज पहलचान शामिल हैं। ओलंपिक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा, ”जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है।” वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पने कई खिलाडियों का यौन शोषण किया है। उनका कहना है कि अध्यक्ष के चहेते लोग लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरूष कोच भी महिला पहलवानों के साथ-साथ महिला कोच का भी शोषण करते हैं।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह शरण साल 2011 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने थे। 2019 में इस पद के लिए उन्हें तीसरी बार चुना गया है। वह उत्तरप्रदेश के कैसरगंज से 6 बार सांसद चुने जा चुके हैं। इसके अलावा वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी के नेता राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा पर बयान को लेकर भी कार्फी चर्चित हुए थे।
Comments