West Bengal News : भूपति नगर थाना क्षेत्र पूर्वी मदिनापुर के भगवानगोला इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले TMC के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर 3 शवों को बरामद किया है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक मृतक West Bengal के तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि, यह धमाका TMC के महासचिव व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की होने वाली रैली से पहले हुआ है। वह आज मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभी को संबोधिात करने वाले हैं। भाजपा का आरोप है कि, यह विस्फोट बम बनाने के दौरान हुआ है।
कैसे हुआ धमाका ?
सूत्रों के मुताबिक, TMC नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। हुए इस बम विस्फोट में TMC कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे के आसपास हुई थी। वहीं, भाजपा ने इस मामले की NIA जांच की मांग की है। आरोप लगाया जा रहा है कि TMC बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था। हालांकि पुलिस और स्थानीय TMC नेता इस घटना के पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, आज ही पूर्व पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद करीब अभिषेक बनर्जी की जनसभी है।
इससे पहले भी 6 नवंबर को बम ब्लास्ट हुआ :
इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर पर बम ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 2 लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, कुछ मजदूर स्थानीय TMC नेता के निमाणाधीन घर पर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढि़यों के नीचे रखे थे, मजदूर उन घातक बमों को समझ नहीं पाए कि यह क्या है। लेकिन जैसे मजदूरों ने उन्हें छुआ तो तेज आवाज से धमाका हुआ।
Comments