खबरें

UNO: भारत मध्‍य अफ्रीका को देगा 2 अरब डॉलर का ‘सॉफ्ट लोन’, भारतीय राजदूत ने कहा..

0
UNO

UNO News: भारत ने मध्‍य अफ्रीकी देशों की परियोजनाओं के लिए 2 बिलियन डॉलर का ‘सॉफ्ट लोन‘ देने का फैसला किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि, राजदूत रूचिरा कंबोज ने गुरूवार को मध्‍य अफ्रीका के क्षेत्रों के साथ भारत के सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकन करते हुए ये बातें कही हैं।  LRA/UNOCA (UN Regional Office For UNOCA) पर UNSC की ब्रीफिंग के दौरान राजदूत कंबोज ने कहा, ”भारत और मध्‍य अफ्रीकी देशों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। हमने इस क्षेत्र में अपनी राजनयिक उपस्थिति बढ़ाई है”। उन्‍होंने कहा, इस क्षेत्र के विकास हेतु हमारी सहायता ओर समन्‍वय स्‍थाई रहा है। 

क्‍या बोलीं भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि ? 

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने कहा,” हमने इस क्षेत्र देशों को कृषि, बिजली, पानी और परिवहन की आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ‘सॉफ्ट लोन‘ दिया है”। उन्‍होंने कहा कि देश की Duty Free Tariff (DFTP) योजना कई मध्‍य अफ्रीकी देशों पर भी लागू है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि भारत अपने लोगों के लिए विकास, शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मध्‍य अफ्रीका के देशों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना जारी रखेगा।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के शीर्ष राजदूत कंबोज ने कहा कि, मध्‍य अफ्रीकी देशों में राजनीतिक घटनाक्रम सकारात्‍मक रहे हैं। जो चुनावी प्रक्रियाओं, देशों के बीच नियमित आदान-प्रदान एवं सहयोग के आधार पर चिन्हित किए गए हैं। भारतीय राजदूत ने रेखांकित किया कि मध्‍य अफ्रीकी क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक और मानवीय स्थिति बहुआयामी चुनौतियों को प्रदर्शित करता है। जो कि ऐतिहासिक अन्‍यायों से प्रभावित हैं और विकास के लिए जूझते रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, ‘क्षेत्र की सुरक्षा पर आतंकवाद के प्रभाव को कम करके आंकना एवं क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करने वाले अन्‍य कारकों को अधिक महत्‍व देना समस्‍या के बारे में हमारी समझ को विकृत करने का काम करेगा।

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *