खबरें

Uganda: दरियाई घोड़े ने 2 वर्षीय बच्‍चे को निगला मार पड़ी तो जिंदा उगला, हैरान करने वाली घटना…

0
Uganda

Uganda: युगांड़ा में एक हैरान कर देने वाली घटना सा‍मने आई है, जिसमें एक अफ्रीकी विशालकाय दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) 2 साल के मासूम बच्‍चे पॉल को निगल गया। इसके बाद पत्‍थरों की मार पड़ी तो बच्‍चे जिंदा ही वापस निकाल बाहर किया। दरअसल, यह बच्‍चा  Uganda की एडवर्ड झील के किनारे खेल रहा था, तभी झील से निकलकर वहां एक विशालकाय जीव “हिप्पोपोटामस” आता है। बच्‍चे को अपना निवाला बनाने के इरादे से वह बच्‍चे के पास पहुंचता है और बच्‍चे को झपट्टे से अपने जबड़े में खींच लेता है। हिप्‍पो बच्‍चे को पूरा निगलता इससे पहले वहां मौजूद एक स्‍थानीय युवक ‘क्रिसपास बगोन्‍जा’ ने हिप्‍पो पर दनदन पत्‍थर बरसाना शुरू किया। और  कर पत्‍थर से आहत हिप्‍पो ने बच्‍चे को जिंदा वापस उगल दिया।

कैसी है बच्‍चे की हालत ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिप्‍पो बच्‍चे को निकलने के पानी के अंदर जाने की होड़ में था। लेकिन स्‍थानीय युवक बगोन्‍जा के द्वारा लगातार पत्‍थर मारने से वह जख्‍मी हो गया और बच्‍चे को किनारे पर ही उगल कर वापस पानी में चला गया। बगोन्‍जा ने बच्‍चे को झील के किनारे से निकाला, लेकिन बच्‍चा हिप्‍पो के बड़े-नुकीले दांतों की चपेट में आने से घालय हो गया। इसके बाद बगोन्‍जा ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज किया गया और साथ ही रेबीज का टीका लगाया गया। इसके बाद पॉल को परिजनों को सौंप दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 कौन है दरियाई घोड़ा ?

दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) एक विशालकाय और गोलमटोल स्‍तनपायी जीव है, जो मूलत: अफ्रीका का निवासी है। इस हिप्‍पोपोटॉमस का अ‍र्थ- ‘Water Horse‘ मतलब ‘जलीय घोड़ा’ होता है, परन्‍तु घोंड़ो से इसका कोई संबंध नहीं होता। प्राणीविज्ञान के अनुसार, यह सुअरों का दूर का रिश्‍तेदार होता है।

Uganda

यह देखने में गेंड़े की तरह दिखता है, इसके शरीर से गुलाबी रंग का पसीना निकलता है। यह शाकाहारी प्राणी झीलों, नदियों के किनारे और मीठे जल में समूहों में रहना पसंद करता है। इसका वजन 4 टन और रफ्तार 30 किमी./घंटा होती है। आपको बता दें कि, दरियाई घोड़े असल में विलुप्‍त होने की कगार में होता है।

ऐसी पहली घटना :

युगांडा की पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस प्रकार की यह पहली घटना है। जिसमें दरियाई घोड़े (हिप्‍पो) ने एडवर्ड झील के किनारे एक बच्‍चे को निगला हो। हालांकि, क्रिसपास बगोन्‍जा के साहस और बहादुरी के कारण मासूम की जान बच गई है। क्‍योंकि विशालकाल और भयंकर दिखने वाले इस जीव से जीतना मुमकिन नहीं होता। लेकिन बगोन्‍जा की सूझ-बूझ और बहादुरी ने मासूम को दूसरा जन्‍म दिया है। अफ्रीकी देश Uganda की यह घटना वाकई हैरानी में डाल देने वाली है।

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *