Twitter Row: एलन मस्क ने जब से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter का अधिग्रहण किया है तब से आए दिन कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं। इसी Twitter Row में वे सबसे पहले उन कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ा रहे हैं, जो उनकी पॉलिसी का ठीक ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। कंपनी के मालिक एलन मस्क इन सभी कर्मचारियों पर काम का दबाब लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। दरअसल, ताजा मामला में मस्क द्वारा Email भेजकर सभी कर्मचारियों को कहा गया कि या तो वे 3 महीनों का वेतन पाकर इस्तीफा दे सकते हैं अथवा वे कठिन मेहनत के लिए तैयार हो जाएं। वहीं इस चेतावनी के बाद 100 से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
दफ्तरों में लगाए जा रहे ताले :
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अपनी कंपनियों पर लगातार दबाव डाल रहे हैं कि वे अच्छी प्रोडक्टिविटी दें। मस्क ने एक बार फिर एक अपना फरमान जारी किया है। उन्होंने Email के जरिए अपने सभी कर्मचारियों को चेतावनी कि या तो वे कठिन परिश्रम के लिए तैयार रहें अथवा इस्तीफा दे सकते हैं। इस चेतावनी के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारी जैसे-जैसे इस्तीफा देते जा रहे हैं उन दफ्तरों में ताले लगाए जा रहे हैं।
मस्क के रवैये से गुस्साए कर्मचारी :
आपको बता दें कि मस्क ने Twitter के करीब 50% कर्मचारियों को पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर में वर्क फ्रॉम होम भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। मस्क की पॉलिसी को लेकर कर्मचारी इस तरह से खौफखाए हैं कि वे रात में भी दफ्तर में ही सो जाते है। मस्क ने अपने कर्मचारियों से एक फॉर्म भी भरने के लिए कहा था। जिसमें काम की शर्तों के बारे में लिखा था। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करने में विफल रहता है तो, उसे 3 माह के लिए विच्छेद वेतन दिया जाएगा।
Twitter का नया नेतृत्वकर्ता खोज रहे मस्क :
फिलहाल मस्क ने उन सभी ऑफिसेस पर ताला लगाने का निर्देश दिया है, जहां के कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं। क्योंकि मस्क और उनकी टीम इस बात से भयभीत है कि कहीं कर्मचारियों गुस्सा में तोड़फोड़ करना न शुरू कर दें। टेस्ला मालिक एलन मस्क जल्द ही Twitter की व्यवस्था को पुनर्गठत करके टेस्ला को समय देना चाहते हैं। मस्क ने अपने एक बयान में कहा है कि मैं जल्द से जल्द Twitter का पुर्नगठन करना चाहता हूं, ताकि मैं अपने अन्य सहयोगी कंपनियों को भी पर्याप्त समय दे पाऊं।
मस्क ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अनुमति दी :
मस्क ने फिलहाल उन दफ्तरों को भी बंद करने को कहा है, जहां से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। क्योंकि डर है कि कहीं कर्मचारी गुस्से में आकर तोड़फोड़ का प्रयास न करें। वहीं मीडिया रिपोर्ट में खबर सामने आ रही हैं कि 21 नवंबर को Twitter के दफ्तर फिर से खोले जाएंगे। ट्विटर के मालिक मस्क ने अब कर्मचारियों को एक और नया फरमान सुनाया है। इसके तहत उन्होंने अपने टीम प्रबंधकों से कहा है कि वे सभी सदस्यों को रिस्क पर वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी दी जाए।
Comments