Twitter : हाल ही में, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter को एलन मस्क खरीद लिया है। मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। ट्विटर ने सबसे पहले Tweet Edit फीचर अमेरिका और दूसरे देशों के सेलेक्टेड यूजर्स के लिए जारी किया था। अब दावा किया जा रहा है कि ट्विटर ने भारतीय यूजर्स के लिए भी यह Tweet Edit फीचर को जारी कर दिया गया है। दरअसल, PayTM के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से इस फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। विजय शेखर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें ट्वीट के बगल में मौजूद थ्री डॉट पर क्लिक करने पर Tweet Edit का ऑप्शन नजर आ रहा है।
कैसा काम करेगा ?
आपको बता दें कि हाल ही में ट्वीटर ने डाउनवोट फीचर को भी रोलआउट किया था। कंपनी ने सबसे पहले यह फीचर अमेरिका और दूसरे देशों के सेलेक्टेड यूजर्स के लिए जारी किया था। और अब इसे भारत के लिए भी लागू किया गया है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपने ट्वीट को पोस्ट करने के बाद 30 मिनिट के अंदर एवं केवल 5 बार ही एडिट किया जा सकेगा।
पोस्ट होने के 30 मिनिट बाद Tweet Edit नहीं किया जा सकेगा। ट्विटर के मुताबिक, Tweet Edit होने के बाद आईकन के रूप में दिखेगा। जिसमें अन्य यूजर्स को यह जानकारी मिल सके कि ऑरिजनल ट्वीट को मॉडिफाई किया गया है। इसके साथ ही ट्वीट के एडिट करने के टाइम को भी अन्य यूजर्स द्वारा देखा जा सकेगा।
PayTM फाउंडर विजय शेखर ने दी जानकारी
PayTM के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट करके Tweet Edit फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘This tweet will be edited after posting’.
इसके पश्चात् उन्होंने ट्वीट एडिट किया और लिखा, ‘Now this is an edited tweet!’. उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें ट्वीट एडिट करने का विकल्प दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया है कि यह फीचर फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए इनेबल किया गया है।
क्या है Downvote फीचर ?
नए Downvote फीचर को पोस्ट के लिए नहीं बल्कि पोस्ट के रिप्लाई हेतु पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को आपत्तिजनक भाषा और गैर जरूरी कमेंट से निपटने में सहायता मिलेगी। यह फीचर खासकर यूजर्स के ट्वीट पर कंट्रोल बढ़़ाने के लिए पेश किया गया है। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि डाउनवोट सार्वजनिक नहीं होंगे एवं उन्हें फ्रंट-एंड पर काउंट भी नहीं किया जा सकेगा।
ट्वीटर ने दावा किया है कि डाउनवोट निजी रहेंगे, इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इन्हें ट्ववीट करने वाले या किसी अन्य यूजर्स के साथ साझा नहीं किया जा सकेगा। कंपनी का मानना है कि इस फीचर की मदद से Twitter यूजर्स को हाई क्वालिटी कंटेंट को प्राथमिकता देने में सहायता मिलेगी। ताकि यूजर्स अपनी पोस्ट को ठीक से मैनेज कर सकें। इस फीचर को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए पेश किया गया है।
Comments