Sikkim Accident: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर आ रही है। जिसमें 16 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घालय हैं। सेना अधिकारियों के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन 3 वाहनों के काफिले का हिस्सा था, यह काफिला चटन से सुबह थंगू की ओर जाने के लिए आगे बढ़ रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना का यह वाहन 20 जवानों को लेकर सीमा चौकियों की ओर जा रहा था, जो रास्ते में अंधें मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। खाई से सभी शवों को रेस्क्यू कर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल जवानों को गंगटोक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
कैसी हुआ हादसा ?
PRO डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, तीन वाहनों का यह काफिला भारत-चीन सीमा की चौकियों पर जाने के लिए चटन से थंगू की ओर बढ़ रहा था। जेमा के रास्ते में वाहन तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। इसके बाद तुरंत ही बचाव अभियान शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। दुर्भाग्यवस इनमें 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस असहनीय दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर व्यक्त की संवेदनाएं :
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस भीषण हादसे पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ”उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबध्दता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जो लोग घालय हुएए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं”।
Deeply pained by the loss of lives of the Indian Army personnel due to a road accident in North Sikkim.
The nation is deeply grateful for their service and commitment. My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of those who are injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 23, 2022
भारतीय सेना ने भी भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम की इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। हम परिजनों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।
Comments