Russia-Ukraine War: रूस और यूकेन के बीच चल रहे संघर्ष को लगभग 9 महीने हो चुके है, लेकिन समय के साथ यह युध्द और भी ज्यादा आक्रामक होता जा रही है। रूसी सेना की आक्रामकता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक बार फिर ‘Russia-Ukraine War‘ के बीच रूसी सेना की आक्रामता देखी जा रही है। दरअसल, आज फिर से रूसी सेना ने यूक्रेन के 3 बड़े शहरों पर ताबड़तोड मिसाइल हमले कर दिए हैं। यूक्रेन राष्ट्रीय राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने शहर के मध्य में धमाकों की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि डेसन्यान जिले में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है एवं निवासियों को शेल्टर का सहारा लेने की चेतावनी दी गई है।
क्रिसमस के दौरान भी होंगे हमले : रूस
रूस ने बुधवार को जानीकारी दी थी कि, वह यूक्रेन में मौजूद अधिकारी पैट्रियल मिसाइल रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने का प्रयास करेगा। रूसी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि, क्रिसमस के दौरान भी हमले नहीं रूकेंगे, इस दौरान भी हमले जारी रहेंगे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताहांत तक अमेरिका यूक्रेनी सेना को पैट्रियल मिसाइल सिस्टम देगा। इसे भेजने के लिए अमेरिका योजना को अंतिम रूप दे रहा है।
बेलारूस जाएंगे पुतिन :
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने सहयोगी और समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ वार्ता हेतु सोमवार को बेलारूस जाएंगे। शुक्रवार को बेलारूस प्रेसीडेंसी ने बताया कि यह बैठक मिन्स्क में इंडिपेंडेंस पैलेस, लुकाशेंको के कार्यालय में होगी। पुतिन का यह दौरा यूक्रेन में रूस के हमले के 10 महीने बाद आया है, जिसे बेलारूसी क्षेत्र सहित कई दिशाओं से शुरू किया गया था।
आपको बता दें कि, अब तक रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी खारकीव को 80 फीसदी तक तहस-नहस करके रख दिया है। एक समय ऐसा था जब रूसी की आक्रामकता इतनी बढ़ गई थी कि, हथियारों की कमी से जूझ रे यूक्रेन के मारियूपोल की सड़कों पर लाशें सड़ रही थीं। करीब 9 महीने से जारी इस ‘रूस-यूक्रेन युध्द‘ के परिणाम स्वरूप यूक्रेन के लोग पानी और बिजली की कमी से जूझ रहे हैं।
Comments