RBI Repo Rate Hike: RBI गवर्नर ने 3 दिनों तक चली ‘Monetary Policy Committee‘ की बैठक के बाद Repo Rate बढ़ाने का एलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट दर में 0.35% बढ़ोत्तरी का एलान किया है। जिससे अब RBI की रेपो दर 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। इस MPC की बैठक में शामिल 6 सदस्यों में से 5 ने ‘RBI Repo Rate Hike‘ के समर्थन में फैसला किया है। इससे पहले RBI ने अक्टूबर और अगस्त में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की थी। वहीं मई महीने में भी हुई MCP की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।
क्या बोले RBI गवर्नर ?
RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए यह भी कहा है, कि अगले 4 महीनों में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है। यह RBI Repo Rate Hike का फैसला 5/6 सदस्यों द्वारा पारित है। RBI गर्वनर ने रेपो रेट की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि देश में ग्रामीण मांग में सुधार देखा जा रहा है। Consumer Confidence Index में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की GDP Growth Rate 2023 के लिए 6.8% रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 2024 की पहली तिमाही में CPI 5% रह सकती है।
साल में 5वीं बार RBI Repo Rate Hike :
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें कि, इस साल RBI Repo Rate में 5 बार 2.25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। RBI मई से सितंबर के बीच लगातार 3 बार 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले अप्रैल में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा देखने को मिला था। अब फिर से 0.35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। इससे आम जनता की लोन EMI किस्त भी बढ़ जाएगी।
महंगी होंगी EMI :
बता दें कि, रेपो रेट के आधार पर ही बैंक कर्ज और EMI दर तय की जाती हैं। जिसके बढ़ने से लोन महंगा हो जाता है और EMI बढ़ती है। अक्टूबर में भी कई बैंकों ने अपने कर्ज को महंगा कर दिया था। जिसमें SBI, BOE, Punjab National Bank, HDFC Bank एवं अन्य बैंक भी शामिल थे। आपको बता दें कि, देश में रिटेल महंगाई 6.77 फीसदी पर आ गई है। जिसकी वजह से Repo Rate में कम इजाफा किया गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत एवं वृद्धि को आगे बढ़ाने की आवश्यकता के बीच RBI बुधवार को अपनी आने वाली ‘मौद्रिक नीति’ समीक्षा में रेपो रेट में 35 BPS की वृध्दि का विकल्प चुना है। आपको बता दें कि Reserve Bank of India सोमवार से शुरू हुई ‘मौद्रिक नीति समिति‘ की 3 दिवसीय बैठक के बाद 7 दिसंबर को अपनी अगली द्विमासिक नीति पेश की है।
Comments