मनोरंजन

Priyanka Chopra: UNICEF की गुडविल एम्‍बेसडर ‘प्रियंका चोपड़ा’ पहुंची लखनऊ, विरोध प्रदर्शन में लगाए गये पोस्‍टर्स..

0
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: हाल ही में, ग्‍लोबल ऑइकन Priyanka Chopra यूनिसेफ की गुड़विल एम्‍बेस्‍डर के रूप में लखनऊ पहुंची हैं, जहां उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। नवाबों के शहर में कुछ लोग दीवारों पर पोस्‍टर लगाकर अभिनेत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 साल बाद देश को लौटी प्रियंका पिछले दिनों मुंबइ्र में एक हेयर प्रोडक्‍ट का प्रमोशन कर रही थीं। बताया जा रहा था कि प्रमोशन के बाद वे सीधे अमेंरिका के लिए रवाना हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से तहलका मचाने वाली एक्‍ट्रेस प्रियंका इन दिनों एक यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। नवाबों के शहर में प्रियंका अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्‍चों एवं महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं।

क्‍यों हो रहा है प्रियंका का विरोध ?

दरअसल, इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा UNICEF के कार्यक्रम के तहत 2 दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। इस फील्‍ड विजिट को लेकर काफी खुश हैं, वे यहां अपने बचपन की यादों को भी ताजा कर रही हैं। परन्‍तु  नवाबों के शहर लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के पोस्‍टर्स लगे हुए है, इन पोस्‍टर्स में रेड कलर का क्रॉस बनाया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पोस्‍टर्स पर लिखा गया है – ”नवाबों के शहर लखनऊ में तुम्‍हारा स्‍वागत नहीं है”। सवाल है कि विरोध प्रदर्शन कर कौन रहा है? क्‍यों कर रहा है? अभी तक विरोध करने वाले लोगों का पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लखनऊ में इन संस्‍थाओं का करेंगी भ्रमण :

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस Priyanka Chopra मुंबई में प्रमोशन करने के बाद यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत अब लखनऊ पहुंच चुकी हैं। यहां 2 दिन की यात्रा में वे लोकबंधु अस्‍पताल और वन स्‍टॉप सेंटर 181 महिला हेल्‍पलाइन जाएंगी। इसके साथ ही वे न्‍यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्‍सालय व गोमतीनगर स्थित UNICEF कार्यालय जाएंगी।

गंभीर मुद्दों पर बोलीं प्रिंयका :

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। उन्‍होंने एक वीडियों भी शेयर किया है, जिसमें उन्‍होंने गंभीर मुद्दों पर महिलाओ से बात करती नजर आ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि में ये समझने की कोशिश करूंगी की यूपी की महिलाओं एवं बच्‍चों के लिए किस प्रकार से बदली हैं। उन्‍होंने कहा पूरे भारत में लैंगिक असमानता के चलते समान अवसर प्राप्‍त नहीं होते हैं, इसका सबसे ज्‍यादा प्रभाव लड़कियों पर पड़ता है।

महिलाएं बेहतर भविष्‍य की चाबी हैं: Priyanka Chopra

वे वीडियों में आगे कहती हैं, हम लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को खत्‍म करने के उद्देश्‍य के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों को देखने के लिए UNICEF के विभिन्‍न केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। ताकि हम महिलाओं और बच्‍चों की रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली असल समस्‍याओं को समझ सकें और उनका समाधान निकाल पाएं। उन्‍होंने कहा कि- महिलाएं और लड़कियां न केवल अपने लिए बल्कि अपने समाज के लिए अने वाले बेहतर भविष्‍य की चाबी हैं।

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *