खबरें

Prince Harry: मैं अपने पिता और भाई को वापस चाहता हूं…आत्‍मकथा ‘स्‍पेयर’ रिलीज होने से पहले दिखा प्रिंस हेरी का लुक!

0
Prince Harry

Prince Harry: ब्रिटेन के शाही परिवार के वारिस Prince Harry के परिवार से अलग होने के बाद, उनकी आत्‍मकथा ‘स्‍पेयर‘ को लेकर काफी हल्‍ला है। प्रिंस हेरी की आत्‍मकथा का विमोचन 10 जनवरी को होने वाला है। इससे पहले 8 जनवरी को रिलीज होने वाले उनके 2 इंटरव्‍यू को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इसमें से एक इंटरव्‍यू में प्रिंस हैरी को यह कहते सुना गया कि, वह अपने भाई और पिता को वापस चाहते हैं। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी गई हैं कि उन्‍होंने और उनकी धर्मपत्‍नी मेघन मार्कल ने शाही दायित्‍यों से पीछे हटने का प्रयास किया।

सामने आई हेरी की प्रोमो क्लिप :

सोमवार को सामने आई Prince Harry की प्रोमो क्लिप में हैरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्‍हें लगता है कि हमें किसी तरह खलनायक के रूप में रखना बेहतर है। उन्‍होंने सुलह करने की बिल्‍कुल भी इच्‍छा नहीं जताई। हालांकि, प्रोमो क्लिप में यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया कि वह किसका जिक्र कर रहे हैं। CBS न्‍यूज द्वारा साझा किए गए एक मिनट के क्लिप दिखाया गया है कि, मीडिया ने हैरी से शाही परिवार से दूर जाने के बाद सार्वजनिक रूप से जीवन जीने के बारे में सवाल पूंछा है। इसके साथ ही महल से उनके बारे में सामने आईं कहानियों पर भी सवाल पूंछे गए हैं। प्रिंस हैरी ने कहा, मेरे और मेरी पत्‍नी के खिलाफ कहानियां गढ़ी गईं, कि मैं अपने भाई और पिता को वापस चाहता हूं और हमने शाही कर्तव्‍यों से पीछे हटने का प्रयास किया।

महारानी के रहते ही शाही परिवार से अलग हो गए थे प्रिंस :

आपको बता दें‍ कि, महारानी एलिजाबेथ के जिंदा रहते ही प्रिंस हैरी अपनी पत्‍नी मेघन मार्कल के साथ शादी परिवार की सुख-सुविधाओं से अलग हो गए थे। फिलहाल, प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी मार्कल  कैलिफोर्निया में आम लोगों की तरह ही अपना जीवन व्‍यतीत कर रहे हैं। वहीं उनकी जिंदगी के बारे में एक डॉक्‍यूमेंट्री सीरीज ‘हैरी एंड मेगन’ बनाई गई है। जोकि OT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स पर लॉच की जा चुकी है। इस डॉक्‍यूमेंट्री में हैरी और मेघन ने शाही महल को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्‍होंने अपने पिता और भाई विलियम से मनमुटाव के बारे में खुलकर बात की थी।

Prince Harry

मेगन मार्कल एक अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री है। हैरी एक राजशाही परिवार के गोरे तो वहीं मेगन एक मिश्रित नस्‍ल की नारीवादी महिला है। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। जानकारी के मुताबिक,  प्रिंस हैरी शाही परिवार के वारिस होने की वजह से वे मीडिया की नजरों में बने रहते हैं। ऐसे में उनके जीवन साथी का भी मीडिया की नजर में आना लाजमी है। शाही परिवार की महिलाओं के प्रति मीडिया के तीखे सवाल होते हैं, फिर मेगन तो की तो नस्‍ल ही दूसरी थी। इसलिए शादी बाद मेगन के जीवन में मीडिया की घुसपैठ न हो, इसलिए वे दोनों शाही परिवार से अलग हुए थे। हैरी कहते है कि , वह औश्र मेगन एक टीम के तौर पर हर तरह की चीजजों का सामना करने में सक्षम हैं।

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *