खबरें

PM Narendra Modi: दक्षिण दौरे पर मोदी, विशाखापट्टनम को दी 10,500 करोड़ की सौगात, बोले- विकास की यह यात्रा बहुआयामी

0
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर है। कर्नाटक और तमिलनाडू की यात्रा के बाद आज शनिवार को वे आंध्रप्रदेश के दौरे पर हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में PM Narendra Modi ने 10,500 करोड़ रूपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। इसके बाद उन्‍होंने विकास परियोजनाओं के मॉडल की भी समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, राज्‍यपाल बिस्‍वा भूषण हरिचंदन और मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वे प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार विशाखापट्टनम की यात्रा कर रहे हैं। मोदी ने कहा- ‘यहां हमेशा से ही व्‍यापार की समृध्‍द परंपरा रही है, इस दृष्टिकोण से यह नगर बहुत खास हैं’।

विकास रास्‍ते पर तेजी से बढ़ रहा भारत : मोदी

उन्‍होंने इस कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा, आजादी के अमृतकाल में देश विकसित भारत के लक्ष्‍य को लेकर विकास के रास्‍ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह विकास यात्रा बहुआयामी हैं। इसमें सामान्‍यत: मानवीय जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता और बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण शामिल है। उन्‍होंने संबोधन में कहा- आपूर्ति श्रृंखला तार्किक और मल्‍टीमॉडल कनेक्टिविटी पर निर्भर है। इसलिए हमने आधारभूत संरचना के विकास को लेकर नया दृष्टिकोण अपनाया है। हमने विकास के एकीकृत दृश्‍य को महत्‍व दिया है।

इतिहास रच रहा भारत : मोदी

अपने संबोधन में PM Narendra Modi ने कहा, आज शुरू किया जा रहा यह आर्थिक गलियारा आंध्र प्रदेश में व्‍यापार एवं विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए Multimodal Connectivity में सुधार करेगा। आज जब दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, भारत कई क्षेत्रों में मील के पत्‍थर हासिल कर इतिहास रच रहा है। दुनिया भारत के विकास कार्यों को देखकर चकित हो रही है। भारत सरकार की सभी नीतियों के मूल में आम आदमी का कल्‍याण है।

गतिशक्ति योजना से हुआ संभव :

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं जानता हूं कि आंध्र प्रदेश के लोगों को काफी लंबे समय से इन परियोजनाओं का इंतजार था। आज उनका यह इंतजार खत्‍म हो रहा है। अब आंध्र प्रदेश और इसके तटीय क्षेत्र एक नई ऊर्जा के साथ विकास की ओर आगे बढ़ेंगे। मोदी ने कहा, आधारभूत संरचना का यह एकीकृत दृश्‍य प्रधानमंत्री गतिशक्ति प्‍लान की वजह से संभव हो पाया है। गतिशक्ति योजना से न सिर्फ  Infrastucture निर्माण की रफ्तार बढ़ी है बल्कि इससे परियोजनाओं पर लगने वाला खर्च भी कम हुआ है।

आंध प्रदेश ने बनाई विशेष पहचान :

मोदी ने कहा, जब बात शिक्षा, इंटरप्राइज या टेक्‍नोलॉजी की आती है तो आंध्र प्रदेश के लोगों ने अपनी विशिष्‍ट पहचान बनाई है।  हमारा विजन समावेशी विकास है। इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरू में मैसूर-चेन्‍नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारत अब रूक-रूक कर चलने वाले दिन पीछे छोंड़ आया। अब वह तेजी से दौड़ना चाहता है। देश इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

मोदी ने कहा- यह ट्रेन अस बात की झलक है कि भारत की 21वीं सदी की रेलगाडि़यां कैसी होंगी। सरकार अगले 8-10 वर्ष में भारतीय रेल्‍वे की रूप-रेखा बदलने के लक्ष्‍य पर काम कर रही है। 400 से ज्‍यादा वंदे भारत ट्रेने एवं विस्‍टाडोम कोच भारतीय रेल्‍वे की नई पहचान होंंगी। भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए शहरों के बीच कनेक्टिविटी महत्‍वपूर्ण है। आंध्र प्रदेश का भ्रमण करने के बाद मोदी तेलंगाना की यात्रा करेंगे।

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *