Petrol Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे जारी हुए नए Petrol Diesel Price के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रूपये प्रति लीटर मिल रहा हैं। वहीं मुबई में पेट्रोल 111.35 रूपये/लीटर एवं डीजल 97.28 रूपये/ लीटर है। इसके साथ ही कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रूपये/लीटर, जबकि डीजल 92.76 रूपये/लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102 रूपये/लीटर व डीजल 94.24 रूपये प्रति लीटर है। आज तेल कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई के लिए तेल के दामों में परिवर्तन किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का एलान किया था। देश में ईंधन के रेट पिछले करीब 3 महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।
प्रमुख महानगरों के Petrol Diesel Price ?
आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रूपये में कुछ इस प्रकार हैं –
- दिल्ली : डीजल – 89.62 पेट्रोल – 96.72
- मुंबई : डीजल – 94.27 पेट्रोल – 106.31
- चेन्नई : डीजल – 94.24 पेट्रोल – 102.63
- कोलकाता : डीजल – 92.76 पेट्रोल – 106.03
- लखनऊ : डीजल – 89.76 पेट्रोल – 96.57
- पटना : डीजल – 94.04 पेट्रोल – 107.24
- नोएडा : डीजल – 89.96 पेट्रोल – 96.79
- गुरूग्राम : डीजल – 90.05 पेट्रोल – 97.18
- भोपाल : डीजल – 93.90 पेट्रोल – 108.65
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत ?
अंतराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार को फिर से बड़ा उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूट 4.12 प्रतिशत बढ़कर 98.57 डॉलर के पार पहुंच गया है। जबकि WTI क्रूट का 5.04 प्रतिशत बढ़कर 92.61 डॉलर हो गया है। बता दें, पिछले दिनों तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC Plus की ओर से उत्पादन में 2 मिलियन बैरल प्रतिदिन की कटौती की घोषणा के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
अपने शहर के दाम कैसे जानें?
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं। Indian Oil की Website पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। प्रत्येक शहर का कोड़ अलग-अलग होता है, जो आपको IOCL की Website पर मिल जाएगा।
प्रतिदिन जारी होती हैं कीमतें – अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल/ ईंधन के दाम के दामों की समीक्षा के बाद सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के Tax, ढुलाई की कीमत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर तेल कंपनियां रोज ट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। डीलर खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेंचते हैं। यह कॉस्ट भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जुड़ती है।
Comments