खबरें

North Korea: उत्‍तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, जे-अलट्र जारी, कई जगह ट्रेन सेवाएं ठप्‍प..

0
North Korea

North Korea: जहां एक तरफ दुनिया रूस-यूक्रेन युध्‍द एवं चीन-ताइवान युध्‍द के चलते कई संकटों का सामना कर  रही है। वहीं इसी बीच दूसरी ओर उत्‍तर कोरिया ने न सिर्फ जापान की बल्कि पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, North Korea के तानाशाह किम जोंग उन की तानाशाही एक बार फिर सामने आ रही है। इस बार उत्‍तर कोरिया ने अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह उसका 10 दिनों में 5वां बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण था। लेकिन इस बार परीक्षण के दौरान  मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी जिससे वहां के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके चलते जापान सरकार ने वहां पर ‘जे-अलर्ट’ जारी कर आस-पास की इमारतों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

‘अमेरिका-द. कोरिया’अभ्‍यास से नाजार है North Korea

दक्षिण कोरिया ने बताया  कि, उसने एक संदिग्‍ध मध्‍यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है जो आज सुबह लगभग 7.23 बजे जगंग प्रांत के मुप्‍योंग-री क्षेत्र से लॉच  की गई एवं पूर्वी दिशा में जापान के ऊपर से गुजरती देखी गई। बताया जा रहा है कि जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास के विरोध करने के बाद से ही उ. कोरिया ने मिसाइल टेस्टिंग की रफ्तार तेज कर दी।

जापान में ‘जे-अलर्ट’ जारी, कई क्षेत्रों में ट्रेन सेवाएं ठप्‍प

मिसाइल के जापान के ऊपर से गुजरने के बाद जापान सरकार ने आस-पास की इमारतों को खाली करने के लिए पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में ‘जे-अलर्ट’ जारी किया गया है। ऐसा ‘अलर्ट’ 5 सालों में 2017 के बाद पहली बार जारी किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उ. कोरिया अपने पहले परमाणु हथियार का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। उ. कोरिया की इस हरकत के बाद जापान के उत्‍तर-पूर्वी होक्‍काइडो एवं आओमोरी क्षेत्रों में ट्रेन सेवाओं को अस्‍थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

इस सीमा से दागी गई मिसाइल, जापनी PM ने की निंदा

जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK ने बताया, मिसाइल ने लगभग 4,000 किमी. के लिए उड़ान भरी और हवा में करीब 22 मिनिट तक रहने के बाद प्रशांत महासागर में गिरने से पहले 1,000 किमी.  की ऊंचाई पर पहुंच चुकी थी। इसे चीन के साथ लगी सीमा के पास उत्‍तर से लॉच किया गया था।

जापानी सामाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्‍तर कोरिया की इस हरकत की निंदा की है। वहीं द. कोरियाई राष्‍ट्रपति यूं सुक-योल ने लॉच के बाद करारे जवाब की चेतावनी दी है। इसके अलावा दोनों देशों के नेताओं ने अपने-अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषदों की बैठकें भी बुलाई हैं। रिपोर्ट की माने तो, जापानी कोस्‍ट गार्ड एवं दक्षिण कोरिया के ज्‍वाइंट चीफ ऑफ स्‍टाफ द्वारा खोजी गई मिसाइल के बाद से सरकार ने उत्‍तरी जापान में चेतावनी जारी कर दी है।  साथ ही लोगों को सुरक्षित जगह में शरण लेने की सलाह दी है।

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *