खबरें

New Year 2023: क्‍या आप भी कर रहे हैं ‘न्‍यू ईयर’ को खास बनाने की तैयारी? तो बिना वीजा करें इन देशों की यात्रा…

0
New Year 2023

New Year 2023 Planning : क्‍या आप भी कभी दूसरे देश जाकर वहां के अद्भुत प्राकृ‍तिक सौंदर्य से अपनी आंखे सेंकने का सपना देखते रहते हैं। लेकिन हर वीजा, पासपोर्ट और खर्चें की लंबी लिस्‍ट को सोचकर अपना प्‍लान कैंसेल कर देते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…..क्‍योंकि हम हाजिर हुए हैं आपकी इसी परेशानी का  solution लेकर। इस लेख में हम कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां कम पैसों में भी दुनिया के बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्ट उठा पाएंगे। जिसकी सबसे खास बात यह है कि यहां आने-जाने के लिए वीजा की कोई जरूरत ही नहीं होगी। तो कभी क्‍यों? अभी ‘New Year 2023‘ में ही बनाए अपने सपने को साकार करने की तैयारी….।

न्‍यू ईयर को बनाए खास 

अब बिना वीजा की चिंता किए भी आप कई बेहद खूबसूरत देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन देशों की यात्रा के  लिए बस आपके पास सरकार द्वारा जारी एक फोटो पहचान पत्र और कुछ देशों की यात्रा हेतु भारतीय पासपोर्ट की जरूरत होगी। ऐसे में आप क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए भी आप इन देशों यात्रा की प्‍लानिंग कर सकते हैं। और यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां पर भारतीय पासपोर्ट धारकों का काफी स्‍वागत-सत्‍कार भी किया जाता है। तो चलिए आपको ऐसे ही 4 देशों के बारे में बताते हैं, जहां के मनभावन अद्भुत प्राकृतिक दृश्‍य आपके जीवन को सकारात्‍मकता से भर देंगे। शुरू करते है हमारे पड़ोसी देशों के साथ।

नेपाल की मनमोहक खूबसूरती :

भारत का पड़ो देश नेपाल अपनी मनमोहक खूबसूरती के लिए पूरे विश्‍व में प्रसिध्‍द है। नेपाल की यात्रा के लिए भारतीय लोगों को न तो वीजा और न ही पासपोर्ट की आवश्‍यकता होती है। बस आपके पास फोटोग्राफ के साथ केवल एक वैध ID Proof होना चाहिए।

New Year 2023

नेपाल हिमालय के बर्फीले पहाड़ों से घिरा हुआ प्राकृतिक सौंदर्य वाला बेहद खूबसूरत देश है। यह ट्रेकर्स के लिए स्‍वर्ग जैसा माना जाता है। इसकी पहाड़ी श्रृंखलाओं में ट्रेकिंग के लिए अक्‍सर ही पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। यहां की सभ्‍यता और संस्‍कृति में भारतीय संस्‍कृति की भी झलक देखी जा सकती है।

भूटान के सुरम्‍य मठ और शांति :

भारत का पड़ोसी देश भूटान हमेशाा अपने पर्यटकों का पूरे दिल से स्‍वागत-सम्‍मान करता है। यहां की हरियाली, हिमालय के प्रभावशाली अद्भुत दृश्‍य और सुरम्‍य मठ आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। यह भारतीय ना‍गरिकों के लिए वीजा मुक्‍त देशों में से एक है। जिसका अर्थ है कि आपको बस एक भारतीय पासपोर्ट धारक होना चाहिए।

New Year 2023

भूटान दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यप्रिय देशों में से एक है। मानसिक शांति चाहने वाले लोगों के लिए यह सबसे बेहतर विकल्‍प हो सकता है। यहां दोचु ला पास, गंगटे, पारो, थिंपू, लखंग और तक्ष्‍तसांग जैसी जगहों की सैर की जा सकती है। जहां के सुरम्‍य मठ शांति के प्रतीक के रूप में विश्‍व प्रसिध्‍द हैं।

जमैका बीच‍ और प्राकृतिक सौंदर्य :

जमैका देश का नाम लेते ही यहां के बीच की प्राकृतिक सुंदरता का दृश्‍य आंखों के सामने झूमने लगता है। हरे-भरे पहाड़ी जंगलों, चट्टानों से घिरे समुद्री तट और शानदार नाइटलाइफ के लिए यह बेहद पसंदीदा स्‍थान रहा है। भारतीय नागरिक यहां 30 दिनों तक बिना टूरिज्‍म वीजा के यहां पर ठहर सकते हैं। यहां समुद्र की लहरों के बीच जीवन वा‍स्‍तविक पलों का लुफ्त उठाना आपके लिए हमेशा यादगार रहने वाला है। यहां पर आप New Year 2023 में जाकर जीवन का आनंद ले सकते हैं।

New Year 2023

हांगकांग की अद्भुत खूबसूरती :

भारत में बहुत कम लोग जानते हैं कि हांगकांग, भारतीय पासपोर्ट धारकों को 14 दिनों तक वीजा फ्री रहने की अनु‍मति प्रदान करता है। आपको बस भारत से सीधे हांगकांग के लिए उड़ान भरनी होगी।

New Year 2023

हांगकांग एशिया के सबसे अधिक संपन्‍न देशों में से एक है, यहां की खूबसूरत नाइटलाइट और शहर के सौंदर्य का आप जी भरके आनंद ले सकते हैं। भारत के लगभग सभी प्रमुख हवाईअड्डों से हांगकांग के लिए सीधी उड़ानें भरी जा सकती हैं।

 

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *