खबरें

Nai Chetna Campaign: लैंगिक हिंसा के खिलाफ केंद्र ने शुरू किया ‘नई चेतना’ अभियान, जानें इसकी खास बातें..

0
Nai Chetna Campaign

Nai Chetna Campaign: महिलाओं के बिना समाज की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती, क्‍योंकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सर्वप्रथम महिला का ही उत्‍तर दायित्‍व है। इसके बावजूद भी सदियों से महिलाओं को सामाजिक, सांस्‍कृतिक, राजनैतिक एवं आर्थिक हर पड़ाव पर भेदभाव व हिंसा का सामना करना करना पड़ रहा है। इस बात की गहराई को समझते हुए कई राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थाओं द्वारा कई कैंपेन चलाए जाते आ रहे हैं। अब केंद्र सरकार द्वारा लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करने के लिए आज से 1 माह का ‘Nai Chetna Campaign‘ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं को हिंसा के खिलाफ उपबंधित कानूनी व अन्‍य उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्‍या बोले ग्रामीण विकास मंत्री ?

इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्‍हा बोले, ” यह दुखद है कि बड़ी संख्‍या में पुरूष और महिलाएं अभी भी लिंग आ‍धारित हिंसा को सहज व सामान्‍य मानते हैं। यह दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है”। सिंन्‍हा ने कहा-  बदलाव लाने के लिए हम खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व लड़कियों पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा के खिलाफ यह अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

आज होगा शुरू, 1 माह का अभियान :

महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के उन्‍मूलन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के मौके पर आज इस अभियान की शुरूआत होगी। दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह इस अभियन को जन आंदोलन बनाने के इरादे से शंखनाद करेंगे।

यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्रालाय के मंत्री सचिव नागेंद्र ने दी है। उन्‍होंने बताया है कि यह ‘Nai Chetna Campaign’ पूरे एक माह तक चलाया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘नई चेतना अभियान’ जनता का आंदोलन होगा। इसके पीछे विचार लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना है। इसके साथ ही उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु उपलब्‍ध कानूनों व उपबंधित तत्रों की जानकारी देना है। ताकि वे अपनी समस्‍याओं को सही जगह पर ले जाकर उस समस्‍या से निजात पाएं और अपने खिलाफ हिंसा से बचें।

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *