Musk का नया फरमान : एलन मस्क ने जब से ट्विटर पर अधिग्रहण किया है, तब से लगातार कंपनी में बदलाव किया जा रहा है। और ट्विटर कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। सबसे पहले कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी करके लगभग 50% से ज्यादा कर्मचारियों को निष्काष्ति कर दिया गया। इसके बाद Twitter के Features में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर Twitter के नए मालिक एलन Musk का नया फरमान जारी हुआ। अब दावा किया जा रहा है कि उन्होंने Twitter कर्मचारियों पर हर सप्ताह 80 घंटे काम करने का दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही ऑफिस में मुफ्त खाना और Work From Home की सुविधा भी बंद की जा रही है।
ऑफिस नहीं आए तो हमेशा के लिए बाहर :
मस्क ने अपना नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी ऑफिस नहीं आएगा, यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। अभी हाल ही में ट्विटर वेरिफिकेशन को लेकर भी मस्क ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए पेड वेरिफिकेशन की डेडलाइन को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर अधिकारी अपनी निर्धारित समय सीमा को पूरा नहीं करते, तो उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।
कंपनी हो सकती है दीवालिया :
दरअसल, मस्क को तमाम बदलावों के बीच कंपनी के दिवालिया होने की चिंता सता रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के साथ हुई एक मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें, कि मस्क ने 2 हफ्ते पहले 28 अक्टूबर के 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा था। उसके बाद ही कई क्रेडिट एक्सपर्ट्स ने कहा था कि इस मंहगे सौदे का सीधा असर कंपनी के वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा।
मस्क ने ब्लू टिक नियम पर रोक लगाई :
इसीलिए मस्क ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को ठीक करने के लिए पेड वेरिफिकेशन नियम को लेकर आए। हालांकि, Twitter ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा को रोंक दिया है। मस्क के Twitter मालिक बनने से पहले ब्लू टिक सिर्फ सेलिब्रिटीज, पत्रकारों, नेताओं आदि को ही मिलता था। ब्लू टिक एक प्रकार से प्रमाणिकता को प्रदर्शित करता है। मस्क के नए नियमानुसार, अब एक फोन, क्रेडिट कार्ड और हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करके कोई भी शक्स ‘ब्लू टिक’ को हासिल कर सकता है। अमेरिका में जैसे ही यह नियम लागू हुआ वैसे ही कई फर्जी खाताधारकों ने 8 डॉलर का भुगतान कर ब्लू टिक प्राप्त कर लिया । इसके बाद इन खातों से फेक ट्वीट किए गए, इसीलिए मस्क को यह नियम रोकना पड़ा।
अमेरिकी नियामक संस्था ने दी चेतावनी –
आपको बता दें कि मालिक बनते ही मस्क ने Twitter में बदलाव करना शुरू किया। सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान सुविधा को शामिल करना है। मस्क ने जैसे ही ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान का इशारा लागू किया था, सोशल मीडिया पर इस नियम का जमकर विरोध हुआ था। एक लेखक Stephen King ने ट्विटर के पेड ब्लू टिक का विरोध करते हुए मस्क को खूब भला बुरा कहा था। हांलाकि अमेरिका नियामक संस्था मस्क के नियमों का विरोध करती है। अमेरिका नियामक संस्था ने कहा – कोई भी CEO या कंपनी अपने कर्मचारियों पर इस तरह का दबाव नहीं बना सकती। कंपनी को हमारे बनाए गए नियमों का पूर्णत: पालन करना होगा।
Comments