खबरें

Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक ‘मुलायम सिं‍ह’ का निधन, गुरूग्राम के मेदांता में ली आखिरी सांस..

0
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh passed Away: उ.प्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक ‘Mulayam Singh Yadav’ का 82 वर्ष की अवस्‍था में आज सुबह 8:15 बजे दुखद निधन हो गया। हालांकि उनकी तबियत पिछले 2 साल से काफी खराब थी। लेकिन अपनी दूसरी पत्‍नी साधना गुप्‍ता के निधन (जुलाई 2022) के बाद से ज्‍यादा बीमार हुए।  मुलायम सिंह के निधन के 4 महीने पहले ही उनकी पत्‍नी ने भी गुरूग्राम के मेदांता अस्‍पताल में ही अंतिम सांस ली थी। पिछले 8 दिनों से मुलायम सिंह वेंटिलेटर पर थे।  सपा कार्यकर्ताओं सहित पूरा देश उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। दिल्‍ली से शव लखनऊ लाने की तैयारी चल रही है। जहां सैफई में कल 3 बजे उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी:

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उ.प्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहींरहे। आपको बताते चलें कि उन्‍हें 22 अगस्‍त को गुरूग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर 1 अक्‍टूबर को आइसीयू में शिफ्ट किया गया और आज निधन हो गया। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्‍य सदस्‍य उनके साथ ही हैं। उनके निधन के बाद गृहमंत्री अमित शाह गुरूग्राम के मेदांता अस्‍पताल पहुंच रहे हैं।

UP में 3 दिनों का राजकीय शोक:

मुलायम सिंह यादव के दुखद निधन पर उत्‍तर प्रदेश सरकार ‘योगी’ ने 3 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा। शिक्षक और पहलवान रह चुके मुलायम सिंह यादव ने  काफी लंबी सियासी पारी खेली थी। वे 3 बार उ.प्र के मुख्‍यमंत्री एवं केंद्र में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उन्‍हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

दिग्‍गजों ने दी ‘Mulayam Singh Yadav’ को श्रद्धांजलि:

मुलायम सिंह यादव का निधन अत्‍यंत दुखदाई: योगी –  उत्‍तर प्रदेश के वर्तमान मुख्‍यमंत्री ‘आदित्‍यनाथ योगी’ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन अत्‍यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्‍तंभ और संघर्षशील युग का अंत हुआ है। उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करे। भगवान शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों को सहानुभूति प्रदान करे।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – राष्‍ट्रपति मुर्मू जी ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्‍होंने लिखा मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधरण परिवेश में असाधरण उपलब्धियां अर्जित करने वाले धरती-पुत्र मुलायम जमीन से जुड़े दिग्‍गज नेता थे। सर्व दलीय सम्‍मानित मुलायम के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि – प्रधानमंत्री मोदी मुलायम के निधन पर काफी भावुक दिखे। उन्‍होंने ट्वीट में काफी कुछ  लिखा है, इसके अलावा उन्‍होंने मुलायम सिंह के साथ वाली अपनी कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की हैं। मोदी लिखते है, ” मुलायम सिंह यादव जी विलक्षण व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। उनका निधन पीडा दायक है। मोदी ने उनकी अब तक की उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए उनकी खूब सराहना की है।

Mulayam Singh Yadav

मोदी ने लिखा कि जब हम अपने-अपने राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री थे तब कई बार उनसे मेरी बातचीत हुई। हमारी घनिष्‍ठता जारी रही है मैं उनके विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्‍सुक रहता था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया शोक – मुलायम सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  ट्वीट पर लिखा, समाजवादी पार्टी के बयोवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर अत्‍यंत दु:खद है। उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को मेंरी गहरी संवेदनाएं। कुदरत उनको दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इनके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस-प्रियंका गांधी, लालू यादव, गृहमंत्री अमित शाह, अरविंद केजरीवाल सहित अन्‍य दिग्‍गजों ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार एवं प्रसंशकों के प्रति अपनी-अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त कींं।

 

 

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *