MCD Mayor Election: दिल्ली की मिनी सरकार को आज नया बॉस मिलने वाला है। इसके लिए आज शुक्रवार को नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव कर शपथ ग्रहण करवाया जायेगा। एकीकृत नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद महापौर, उपमहापौर एवं स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। परन्तु मतों की गणना अलग-अलग समय पर होगी। निगम सचिवालय ने समय की बचत के लिए सभी पदों के लिए एकीकृत रूप से कराने का निर्णय लिया है। जहां ‘MCD Mayor Election‘ में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की तरफ से मैदान में रेखा गुप्ता हैं।
भाजपा-आप के बीच मुकाबला :
आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, उपमहापौर पद के लिए आप ने आले मोहम्मद इकबाल को और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। निमग सचिवालय ने महापौर पद के चुनाव के लिए सफेद रंग का मत पत्र छपवाया है।
जबकि उपमहापौर पद के चुनाव हेतु हरा एवं स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव हेतु गुलाबी रंग के मत पत्र पर पार्षद अपनी प्राथमिकता दर्ज करेंगे। MCD के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि, सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के साथ ही अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए गए है। इससे पहले सभी पदों के लिए अलग-अलग मतदान होते थे और मत पत्र सफेद रंग के छपवाए जाते थे।
सदन में हंगामा क्यों ?
भाजपा और आप पार्षद शपथ ग्रहण को लेकर संसद में हल्ला बोला है। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के नोमिनेट सदस्य मनोज कुमार ने शपथ दिलाए जाने से नाराज होकर हंगामा किया। आप द्वारा सदन में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई तो वहीं, भाजपा के पार्षद भी आप पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दरअसल, आप पार्षदों का कहना है कि भाजपा के मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं। उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। जवाब में भाजपा पार्षदों ने भी जमकर नारेबाजी की। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा किए गए हंगामें और कुर्सियों से उठकर की गई नारेबाजी के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन की बैठक स्थगित कर दी।
भाजपा और कांग्रेस पर बरसे भारद्वाज :
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटिंग नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा की पोल खुल गई है। भाजपा के लिए सबसे अच्छा मौका था कि कांग्रेस को सदन से बाहर कर दिया जाए। भाजपा की मंशानुसार, कांग्रेस इसके लिए राजी भी हो गई है। बदले में भाजपा ने MCD कांग्रेस नेता सुश्री नाजिया दानिश को हज कमेटी का सदस्य बना दिया हैे। जहां MCD में सदन की कांग्रेस नेता दानिश ने भाजपा के साथ समझौता किया और कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव में भाजपा की मदद की।
Comments