Uncategorized

MCD Exit Poll: दिल्‍ली MCD चुनाव के एग्जिट पोल में AAP को स्‍पष्‍ट बहुमत के संकेत, 149/171 सीटों का अनुमान..

0
MCD Exit Poll

MCD Exit Poll: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रविवार को हुए MCD चुनावों के बाद आज गुजरात चुनाव और उपचुनावों में मतदान पूरा हो चुका है। इसके साथ ही आज दिल्‍ली MCD Exit Poll के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। आज इंडिया टूडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कुल 250 वार्डों में 34505 सैंपल साइज में सर्वे किया गया है। जिसके मुताबिक, दिल्‍ली MCD चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के स्‍पष्‍ट संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से भाजपा को 69 से 91 सीट एवं AAP को 149/171 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर ही सिमटने का अनुमान है। इसके साथ ही अन्‍य को 5 से 9 सीटों पर कयास लगाया जा रहा है। दिल्‍ली MCD चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

दिल्‍ली MCD Exit Poll में 

आम आदमी पार्टी को महिलाओं ने 46 फीसदी और पुरूषों ने 40 फीसदी वोट दिया है। वहीं भाजपा को 34 फीसदी महिलाओं ने और 36 फीसदी पुरूषों ने मतदान किया है। कांग्रेस को 9 फीसदी महिलाओं और 11 फीसदी पुरूषों ने म‍तदान किया है। इसके साथ ही अन्‍य पार्टियों को महिलाओं से 11 फीसदी और पुरूषों से 13 फीसदी मत मिले हैं।

आपको बता दें की, दिल्‍ली में  11 बार हो चुके नगर निगम चुनाव (MCD) में 7 बार भाजपा( जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस 3 बार ही चुनाव जीतने में सफल रही है। वहीं 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। वहीं आम आदमी पार्टी दूसरी बार यह चुनाव लड़ रही है। इस बार भाजपा अपना खूब दबदबा बना रही है।

दूसरी बार तिकोना मुकाबला 

नगर निगम चुनाव में अधिकतर बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता आया है, लेकिन यह दूसरी बार है जब 3 प्रमुख दलों के बीच संषर्घ जारी है। 5 साल पहले 2017 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को पछाड़ते हुए दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया था। इससे पहले 2007 व 2012 में बसपा ने ताल ठाकी थी, लेकिन दोनों ही बार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस बार दिल्‍ली MCD Exit Poll में आप के जीत के संकेत मिल रहे हैं।

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *