Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Manoj Bajpayee की मां गीता देवी का लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जहां पिछले काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि बायपेयी की 80 वर्षीय मां काफी लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीडि़त बीमार थीं। उनका इलाज दिल्ली के अस्पाल में चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और वे दुनिया को अलविदा कह गईं। मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पर बड़ा दुख टूट पड़ा है, कई दिग्गज अभिनेता उनको सानत्वना दे रहे हैं।
लंबे समय से थीं बीमार
मां गीता देवी के निधन के बाद मनोज और उनका परिवार दुख से पूरी तरह टूट चुका है। अभिनेता अपने परिवार को संभाल रहे हैं। आपको बता दें कि, पिछले एक हफ्ते से गीता देवी का इजाल दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर एवं मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
श्रृध्दांजलि अर्पित कर रहे दिग्गज
मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा, ” Manoj Bajpayee आपकी आदणीय मां के दुखद निधन पर आपको और आपके परिवार को हमारी शोक संवेदनाएं, ओम शांति”। आपको बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 1 साल पहले ही अपने पिता को खोया था। वह अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे। कई मौकों पर वह अपनी मां की बातें दोहराते हुए देखे जाते हैं।
Our heartfelt condolences to you and your entire family @BajpayeeManoj on the sad demise of your Aadarniya mother .
ओम शांति !
🙏— Ashoke Pandit (@ashokepandit) December 8, 2022
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे नेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वे जब भी पर्दे पर उतरते हैं, तो फैंस की वाहवाही लूट लेते हैं। मनोज बाजपेयी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। मनोज की आने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का फर्स्ट लुक शेयर किया जा चुका है। जिसमें मनेज का इंटेंस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Comments