Mainpuri Bypoll 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव है। जिसके लिए गुरूवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 17 नवंबर तक चलेगी। सपा ने Mainpuri Bypoll के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी के रूप में नामित किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव ने ही मैनपुरी उपचुनाव के लिए इस नाम की घोषणा की है। इस उपचुनाव के मतगणना परिणाम आगामी 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगें। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में रमाकांत कश्यप के नाम की घोषणा की है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 10, 2022
सपा अध्यक्ष खुद करेंगें चुनाव का संचालन
इससे पहले समाजवादी पार्टी मैनपुरी से प्रत्याशी के तौर पर डिंपल यादव के अलावा धर्मेंद यादव और तेज प्रताप यादव के नाम पर भी विचार कर रही थी। परन्तु गुरूवार को उन्होंने डिंपल यादव को बतौर प्रत्यासी के नाम पर मुहर लगा दी गई। अखिलेश की पत्नी डिंपल इससे पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने फिरोजाबाद से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां से जीत हासिल करने में असफल रहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिंपल यादव के चुनाव का संचालन खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
कैसा है डिंपल का सियासी सफर?
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। डिंपल यादव को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। उनके भाषाणों में शालीनता साफ नजर आती है, यही वजह है कि कम ही समय में वे लोगों को प्रभावित कर लेती हैं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने यूपी की 2 सीटों फिरोजाबाद एवं कन्नौज से चुनाव लड़ा था। बाद में अखिलेश ने फिरोजाबाद की सीट छोंट दी थी। उपचुनाव में उन्होंने डिंपल को वहां से उम्मीदवार बनाया, लेकिन डिंपल कांग्रेसी नेता राज बब्बर से चुनाव हार गईं ।
साल 2012 में कन्नौज से जीता पहला चुनाव –
अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभी सीट छोंड़ने के बाद वहां 2012 में उपचुनाव हुआ। जिसमें सपा ने डिंपल पर भरोसा जताया और चुनाव में खड़ा किया। हालांकि भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने उनके खिलाफ इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद डिंपल निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब रही। उसके बाद साल 2014 लोकसभा चुनाव में भी वे कन्नौज सीट बचाने में कामयाब रहीं। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सुभासपा ने भी उतारा उम्मीदवार
इस बार Mainpuri Bypoll में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी ताल ठोंकी है। सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आम प्रकाश राजभर ने भी बुधवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी थी। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव सीट के लिए रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी के रूप में नामित किया हैं, जो इटावा के रहने वाले हैं। हालांकि अभी भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि, भाजपा किसी समर्पित कार्यकर्ता को मैनपुरी उपचुनाव के लिए उतारेगी। उन्होंने कहा इशारों-इशारों में कहा कि मैनपुरी में इस बार निश्चित तौर पर कमल खिलेगा।
Comments