India’s First Voter: देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले India’s First Voter श्याम शरण नेगी का आज सुबह निधन हो गया। आजाद भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी ने बुधवार को अपने घर कल्पा से पहली बार वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। इस मौके पर मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी हुसैन सादिक ने बताया कि नेगी को उनके घर के प्रांगण में बने डाक बूथ तक लाने के लिए रेड कारपेट बिछाया गया, साथ ही टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें दुनिया छोंड़कर जाने का एहसास हो गया था। इसीलिए उन्होंने प्रशासन से घर से मतदान करने की मांग की और अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की ।
उपायुक्त आबिद हुसैन ने दी जानकारी-
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि, India’s First Voter श्याम शरण नेगी का निधन हुआ है। यह पूरे देश और किन्नौर के लिए दुखद: है। उन्होंने बताया कि, नेगी को अंतिम विदाई पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी, इस दौरान सभी प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले नेगी प्राथमिक पाठशाला पोलिंग बूथ पर ही मतदान केंद्र पर ही मतदान करना चाहते थे। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने घर से ही मतदान करना पड़ा। नेगी की निधन की सूचना मिलते ही सुबह से उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियों को छोंड़कर चले गए।
मतदान लोकतंत्र का महापर्व : नेगी
साल 1951 के बाद श्याम शरण नेगी ने लोकसभ, विधानसभा एवं पंचायती राज चुनावों में अपने मत का प्रयोग किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा – ‘मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है’, हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। ताकि हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि Election को एक धर्म मानना चाहिए, क्योंकि धर्म से ही अच्छे इंसान को आगे भेजा जाना चाहिए।
नेगी देश के चुनाव प्रतीक : DC
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा – श्याम शरण नेगी न सिर्फ हिमाचल के बल्कि पूरे देश के आईकन हैं। उन्होंने कहा कि श्याम शरण नेगी देश का गौरव और हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। 106 वर्ष की अवस्था में मतदान करने के प्रति उनका जज्बा इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में एक-एक मत कितना महत्वपूर्ण है। इस दौरान तहसीलदार कल्पा कंचन देवी, तहसीलदर मूरंग विनोद कुमार, तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नेगी 2014 में बने चुनाव आईकन
साल 1917 में जन्में श्याम शरण नेगी 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनावों में मतदान कर चुके हैं। 2014 से हिमाचल के चुनावी प्रतीक भी हैं। नेगी ने 1951 से प्रत्येक चुनाव में अपना बहुमूल्य मत दिया है। प्रथम मतदाता ने पहली बार बुधवार को घर के आंगन में बने डाक बूथ में अपना मत एक लिफाफे में बंद कर मतपेटी में डाल दिया था। नेगी न केवल हिमाचल के बल्कि देश के चुनावी प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने 2 नवंबर, बुधवार को 34वीं बार विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर उनको श्रृध्दांजली दी और शोकाग्रस्त परिजनों को शोक संवेदनाएं दी।
Comments