IND vs BAN ODI: ईशान किशन ने आज यानि 10 दिसंबर के IND vs BAN ODI मुकाबले में अपने ‘वनडे‘ करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन वनडे मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ‘क्रिस गेल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। किशन इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदो पर 210 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 24 चौके लगाए हैं। किशन ने 126वीं गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया।
किस-किस का तोड़ा रिकॉर्ड ?
क्रिस गेल : आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ‘क्रिस गेल’ ने साल 2015 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। जबकि किशन ने 126 गेंदों पर ही अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया है। ऐसे में किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा अपना दोहरा शतक लगा चुके हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। यह ‘One Day‘ का नौवा दोहरा शतक है। रोहित शर्मा एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, वे 3 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं।
वीरेन्द्र सहवाग : ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज बने हैं। साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सहवाग ने साल 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। किशन भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। इस मामले में भी उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। किशन ने 103 गेंदों पर 150 रन पूरे किये थे। जबकि सहवाग ने साल 2011 में इंदौर में 150 रन पूरे करने के लिए 112 गेंदों का उपयोग किया था। उस पारी में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।
दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी :
खिलाड़ी रन खिलाफ साल
रोहित शर्मा 264 श्रीलंका 2014
वीरेंद्र सहवाग 219 वेस्टइंडीज 2011
ईशान किशन 210 बांग्लादेश 2022
रोहित शर्मा 209 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 208* श्रीलंका 2017
सचिन तेंदुलकर 200* दक्षिण अफ्रीका 2010
दो साल बाद किसी ओपनर ने भारत के लिए लगाया शतक :
भारत के लिए 2 साल बाद ही किसी ओपनर बल्लेबाज ने शतक लगाया है। पिछला शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाया था। उन्होंने बेंगलुरू में 119 रनों की पारी खेली थी। ईशान भारत-बांग्लादेश मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है।
Comments