ICC Awards 2022: भारतीय के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC Awards 2022 का सर्वश्रेष्ठ ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। वहीं महिला क्रिकेटरों में ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 31 टी20 मैचों में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने एक साल के अंदर T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। वे एक साल के अंदर टी20 में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उन्होंने अपने बल्ले से 68 छक्के निकाले हैं। उन्होंले पिछले साल 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए।
सूर्या का T20 में पहला शतक :
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान 6 पारियों में 3 अर्धशतक और करीब 60 की औसत दर से रन बनाए थे। यही नहीं, इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा था। सूर्यकुमार ने टी20 में अपना पहला शतक पिछले साल ही इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लिश जमीन पर ही जड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 216 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने भारत को जीत के करीब ला दिया था, लेकिन उनके आउट होते ही टीम इंडिया मैच हार गई थी।
टी20 मेन्स में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ जीते :
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे पर T20 के इसी फॉर्मेट में अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा था। टी20 विश्व कप के दौरान ही सूर्या ICC टी20 मेन्स बैटर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे। उनकी इन्हीं उपलब्धियों की वजह से ICC ने उन्हें ICC T20 मेन्स के ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर‘ के पुरस्कार से नवाजा है।
सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी टी-20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर
स्टोरी: https://t.co/dEIfacAIjx pic.twitter.com/U9ibiQnxYR
— BBC News Hindi (@BBCHindi) January 25, 2023
ताहिला मैक्ग्रा सर्वश्रेष्ट महिला क्रिकेटर :
महिला क्रिकेट खिलाडियों में ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को महिला वर्ग में ICC Awards 2022 का ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर‘ का पुरस्कार मिला। उन्होंने पिछले साल 16 टी20 मैचों में 435 रन बनाए थे, जिनमें उन्होंने 62.14 की दर से स्कोर किया था। वहीं, इन्ही 16 मैचों में ताहिला ने 12.84 की औसत से 13 विकेट भी लिए थे। इस दौश्रान उनका इकोनॉमी रेट 6.95 कर रहा था। उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट कैरी कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
भारत की रेणुका सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग प्लेयर :
भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह को ICC ने महिलाओं में साल 2022 के लिए ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर‘ चुना है। अर्थात् वे पिछले साल की वह सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं। दरअसल, रेणुका ने पिछले साल वनडे और टी20 मिलाकर कुल 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली ने वनडे में 14.88 की औसत से 18 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 पर रहा था। वहीं, टी20 में रेणुका ने 23.95 की औसत से 22 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 रहा था।
Comments