राजनीति

HP Cabinet: CM सुक्‍खू की पहली कैबिनेट बैठक आज, कौन-कौन से वादों पर होगी चर्चा? जानें

0
HP Cabinet

HP Cabinet: सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने रविवार दोपहर 1:30 पर हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के पहले उप-मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं। शिमला के रिज मैदान में थपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के आलाकमान मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी समेंह कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। अभी सुक्‍खू सरकार की मंत्रीमंडल तय नहीं हो सकी है। मंत्रिमंडल के सदस्‍यों का एलान होने के पश्‍चात् उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न करवाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, HP Cabinet में नए मुख्‍यमंत्री बड़े चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही कई बड़े फैसले भी ले सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि कौन से चुनावी वादों को सूखविंदर सिंह की कैबिनेट अमलीजामा पहनाने जा रही है? इससे लोगों को क्‍या फायदा होगा?

1. एक लाख रोजगार :

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने हर चुनावी सभा में रोजगार को लेकर वादा करती रही हैं। उन्‍होंने प्रचार-प्रसार के दौरान वादा किया था कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं को 1 लाख से भी ज्‍यादा रोजगार उपलब्‍ध कराए जाएंगे। प्रियंका ने कहा था कि हिमाचल में अभी 65 हजार पद खाली पड़े हैं, जिनकी भर्ती जल्‍द ही की जाएगी। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने हिमालच में 5 साल के अंदर 5 लाख युवाओं का रोजगार देने का वादा किया है।

2. पुरानी पेंशन स्‍कीम बहाल होगी :

चुनाव के दौरान कांग्रेस का यह सबसे बड़ा और अहम वादा था। उन्‍होंने अपनी प्रत्‍येक जनसभा में इसकी घोषणा की थी। उन्‍होंने कहा था कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्‍कीम को बहाल कर दिया जाएगा। अब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। खबर मिली है कि, प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अफसर इसके लिए हिसाब-किताब करने में जुट चुके हैं। कांग्रेस सरकार के इस फैसले से हिमाचल के करीब 1.25 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री HP Cabinet की अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ये बड़े फैसले भी ले सकते हैं ?

महिलाओं को मिलेंगे 1500/माह :

हिमालच प्रदेश की कुल आबादी 75 लाख के आस-पास है। जिसमें से 38 लाख पुरूष एवं 36.9 लाख महिलाएं हैं। कांग्रेस ने वादा किया था कि वह प्रदेश की प्रत्‍येक महिला को 1500रू प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान आधी आबादी का वोट हासिल करने के लिए इतना बड़ा वादा किया था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने के भीतर ही इसपर हिमाचल प्रदेश की नई सरकार फैसला कर सकती है।

बागवान तय करेंगे फलों की कीमत :

हिमाचल में सेव एवं अन्‍य फलों की खेती होती है। चुनाव के दौरान यह भी वादा किया गया था कि फलों की कीमत बागवान ही तय  करेगा। आपको बता दें कि, अभी फलों की कीमत सरकार द्वारा ही तय की जाती है। लेकिन कुछ महीनों के अंदर प्रदेश सरकार इसको लेकर भी फैसला ले सकती है।

2 रू/ किलों में होगी गोबर खरीद :

इससे पहले कांग्रेस सरकार छत्‍तीसगढ़ में इसकी शुरूआत कर चुकी है। छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी गाय-भैंस पालकों से 2 रू प्रतिकिलो के हिसाब से गोबर खरीद रही है। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने इस प्रकार का वादा किया था। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल में इस वादे को जल्‍द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

युवाओं हेतु 680 करोड़ का स्‍टार्टअप फंड :

अभी प्रदेश सरकार के ऊपर 64,000 करोड़ का कर्ज है और 5,700 करोड़ रूपये से ज्‍यादा घाटे में चल रही है।  ऐसे में तत्‍काल ही स्‍टार्टअप के लिए 680 करोड़ रूपये का एलान करना मुश्किल होगा। परन्‍तु संभव है कि सरकार इसको लेकर कुछ फैसला ले सकती है।

मोबाइल क्‍लीनिक से होगा मुफ्त इलाज :

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने मोबाइल क्‍लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज करने का वादा भी किया था। आने वाले 1-2 सालों में कांग्रेस अपने इस वादे को पूरा करने का प्रयास कर सकती है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी मीडियम स्‍कूल खोलने और गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदने का वादा भी आने वाले समय में पूरा किया जा सकता है।

अब कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का समय आ चुका है। हालांकि, इसमें सबसे बड़ी रूकावट का कारण बजट होगा। क्‍योंकि प्रदेश सरकार पर अभी 64,000 करोड़ का कर्ज है। सरकार ने इसी साल कर्ज लेने की सीमा में बढ़ोत्‍तरी की है। प्रदेश सरकार मौजूदा समय में 5,700 करोड़ रूपये के घाटे पर चल रही है। इन वादों को पूरा करने के लिए अतिरिक्‍त पैसे की जरूरत होगी। ऐसे में प्रदेश सरकार को और अधिक कर्ज लेने की आवश्‍यकता होगी।

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *