Horoscope Today 7 October 2022: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। यह ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक, सप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक भविष्यफल बताया है। राशिफल के माध्यम से भविष्यवाणी करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण भी किया जाता है। दैनिक राशिफल में आपके व्यापार, नौकरी, लेन-देन, परिवारिक एवं मैत्रिक संबंध, सेहत तथा दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की भविष्यवाणी होती है। ताकि आप राशिफल पढ़कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकें। आज के Horoscope Today में मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों की आय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज नए स्त्रोतों से इनकम आने के आसार बन रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको किसी व्यक्ति पर आंख बंदकरके भरोसा करना नुकसानदेय हो सकता है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।
बृष राशि (Taurus)
बृषभ राशि के जातकों के लिए Horoscope Today खुशी भरा रहने वाला है। संतान के परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने से खुशी का माहौल रहेगा। आपके मान सम्मान में वृध्दि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अधिक व्यय के आसार बन रहे हैं। आपके आपसी कलह से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज मिथुन राशि क जातक परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन अपने लक्ष्यों के प्रति सर्तक रहना होगा। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति से सफलता की नई सीढ़ी चढेंगे। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी से आपको लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में जाने के आसार हैं।
कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के लोगों में आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से कुछ तकलीफ हो सकती है। इसलिए उन्हें डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए। किसी नए वाहन को घर लाने की इच्छा पूरी होगी। परिवार का कोई सदस्य आपके विरूध्द काम करके परेशान कर सकता है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। कम दूरी की यात्रा का योग बन सकता है।
सिंह राशि (Singh)
सिंह राशि के जातकों के लिए Horoscope Today प्रसन्नता देने वाला रहेगा। विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में उन्नति होने से परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। लेकिन किसी को उधार देने से बचें क्योंकि उस धन के वापस आने के योग कम हैं। परिवारिक कलह से विवादास्पद स्थिति पैदा हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिक करेंगें। लेकिन उसके लिए आपको अपना ध्यान एक ही जगह केंद्रित करना होगा। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, कार्य जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। आपके कार्य में माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी-प्रमिकाओं के लिए आज का दिन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए Horoscope Today निर्णायक हो सकता है। इसलिए बुध्दि-विवेक से किसी फैसले तक पहुंचने की आवश्यकता रहेगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। धन को सोंच-समझकर व्यय करें। आज मेहनत करके अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सभी क्षेत्रों में फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे गुस्सा हो सकता है। संतान के लिए आज आप निर्णायक फैसला ले सकते हैं। आपके परिवार अथवा आपके जीवन साथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है। आज आप कानूनी मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं। निजी मामले में धैर्य बनाए रहें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज धनु राशि के जातकों को प्रभाव व प्रताप में वृध्दि होने से प्रसन्नता होगी। आज मित्रों के साथ मेलजोल कम रखियेगा, नहीं तो वो आपको अपने कामों में फंसाये रखेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों के सुख समृध्दि में वृध्दि होगी। अपने कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम करेंगें तो नई बुलंदियों को छू सकते हैं। आज आपको किसी परिजन के द्वारा शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य ही रहने वाला है। आज आपको अपने जीवन साथी की बातों को मानना एवं समझना पड़ सकता है। नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ने से मन खुश रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। यात्रा हानिकारक साबित हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। परिवारिक तनाव से मुक्त रहेंगें। व्यापार की योजना बन सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। आय में वृध्दि होने से आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। आपके पराक्रम में वृध्दि होने से भाग्य अधिक मजबूत होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगता में भाग लेने से अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवादों से परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आप आपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए आसार नजर आ सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि के जातकों में नौकरी में परिवर्तन ला सकता है। अच्छी नौकरी प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। मित्र आपके लिए कोई उपहार भेंट कर सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ने से आप अच्छा महसूस करेंगें।
Comments