खबरें

G20 Summit 2022: बाली में वैश्विक नेताओं से मिले PM मोदी, भारतीय समुदाय को कर रहे संबोधित…

0
G20 Summit 2022

G20 Summit 2022: इंडो‍नेशिया के बाली में आज से शुरू हो रहे G20 Summit 2022 में शिरकत करने पहुंचे PM मोदी। इस G20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष आए हैं। इस दौरान PM  मोदी 20 बैठकों में हिस्‍सा लेंगे, जिनमें खाद्य, ऊर्जा, सुरक्षा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा होगी। PM मोदी आज बाली में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस G20 Summit के दौरान उनकी मुलाकात ऋषि सुनक से हुई, उन्‍हें देख कर मोदी बहु खुश हुए। यहां पर मोदी की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से भी हुई।

भारत-इंडोनेशिया के बीच अच्‍छे संबंध : मोदी 

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने संबोधित करते हुए कहा कि, भारत और इंडोनेशिया के बीच घनिष्‍ठ सांस्‍कृतिक एवं सभ्‍यतागत संबंधों और हमारे जीवंत संबंधों को गहरा करने में प्रवासियों की भूमिका पर प्रकाश डाला है। उन्‍होंने कहा कि भारत इंडोनेशिया से बहुत कुछ सीख सकता है।

इं‍डोनेशिया-भारत 90 नॉटिकल दूर नहीं बल्कि करीब – मोदी ने कहा, उस साल मैं जब जकार्ता आया था। तो मैने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया भौगोलिक दृष्टि से 90 नॉटिकल मील दूर हो सकते हैं, लेकिन दोनों के रिश्‍ते बहुत मजबूत हैं। उन्‍होंने कहा कि, भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध कठिन और अच्‍छे दोनों समय में मजबूत रहे हैं। इंडोनेशिया में साल 2018 में जब भूकंप आया था, तब हमने तुरंत ‘ऑपरेशन समुद्र मैत्री’ शुरू किया था।

भारतीय समुदाय कार्यक्रम को किया संबोधित : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के बाली में कार्यक्रम स्‍थल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। यहां उन्‍होंने इंडोनेशिया के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों में भी हाथ आजमाया। बाली में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के संबोधन में मोदी ने कहा, हम यहां से 1500 किमी. दूर भारत के कटक में इंडोनेशियाई परंपराओं के गीत गाते हैं।

दोनों देशों के व्‍यापार संबंधों का जश्‍न है ‘बाली जात्रा महोत्‍सव’ – उन्‍होंने कहा कि ओडिशा में कोविड़ की वजह से कई बर्षों के बाद ‘बाली जात्रा’ महोत्‍सव बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यह महोत्‍सव हजारों साल पुराने भारत-इंडोनेशिया व्‍यापार संबंधों का जश्‍न है। जब इंडोनेशियाई लोग इस साल की बाली जात्रा की तस्‍वीरें इंटरनेट पर देखेंगे तो उन्‍हें बहुत खुशी और गर्व होगा। मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में सभी को बधाई दी। सभा में बैठे सभी लोगों ने ‘मोदी, मोदी’ का नारा लगाया।

PM मोदी ने इन दिग्‍गजों से की मुलाकात :

 ऋषि सुनक-मोदी मुलाकात – धानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषि सुनक से मिलकर बहुत खुश हुए। मोदी ने ट्वीट किया कि, ”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को देखकर खुशी हुई। आने वाले समय में साथ काम करने के लिए उत्‍सुक हूं”।

मोदी-बाइडेन के बीच हुई वार्ता – भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच महत्‍वपूर्ण वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के नेतृत्‍वकर्ताओं ने भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर व्‍यापक चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि, अमेरिका ने  QUAD, 12U2 जैसे संगठनों में भारतीय सहयोग की सराहना भी की है।

यूरोपीय देश, अमेरिका और जापान ने किए निवेश समझौते –  इस G20 Summit 2022 मेंअमेरिका, यूरोपीय देशों और जापान ने इंडोनेशिया के साथ 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। ताकि वह स्‍वच्‍छ ऊर्जा में तेजी ला सके।

 

 

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *