खेल

FIFA WC: अमेरिकी पत्रकार ने समलैंगिकता के समर्थन में पहनी टी-शर्ट, कतर में हिरासत से छूटने के बाद मौत..

0
FIFA WC 2022

FIFA WC 2022: ए‍क बार फिर FIFA WC 2022 विवादों में घिर चुका है। यह टूर्नामेंट अपने उद्धाटन से पहले ही अलग-अलग कारणों से विवादों में रहा था। समलैंगिकता कानून के प्रति कतर की शख्‍ती इन में से एक मुख्‍य कारण रहा है। कतर में एक अमेरिकी पत्रकार की मृत्‍यु हो गई, इस वजह से एक बार फिर कतर और फीफा विश्‍व कप विवादों में आ चुके हैं। इस अमेरिकी पत्रकार का नाम ग्रांट वहल है। जिन्‍होंने कुछ दिन पहले बताया था कि, समलैंगिक समुदाय का समर्थन करने वाली टी-शर्ट पहनने पर उन्‍हें कतर में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के कुछ ही दिन बाद ही पत्रकार ग्रांट वहल की मौत हो गई।

क्‍या है पूरा मामला ?

दरअसल, अपना 8वां फीफा वर्ल्‍ड कप कवर कर रहे ग्रांट ने बताया था कि वेल्‍स के खिलाफ अमेरिका की टीम के मैच के दौरान उन्‍हें स्‍टेडियम के अंदर नहीं जाने दिया गया था। क्‍योंकि उनकी टी-शर्ट में एक फुटबॉल बनी थी, जिसके चारों ओर इंद्रधनुष के रंग की आकृति थी। इन्‍द्रधनुष के रंग समलैंगिक समुदाय का प्रतीक होते है। इसके बाद उन्‍हें लगभग 30 मिनट तक हिरासत में रखा गया था। करीब आधे घंटे तक हिरासत में रहने के बाद उन्‍हें छोंड़ दिया गया था।

लिखी ‘द बेकहम एक्‍सपेरिमेंट’ नामक किताब :

ऐसे में पत्रकार ग्रांट वहल की मौत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्‍नी का कहना है कि उन्‍हें बड़ा झटका लगा है। ग्रांट की मौत कैसे हुई , अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। इंग्‍लैंड के स्‍टार खिलाड़ी डेविट बेकहम के अमेरिका में स्‍टार बनने पर ग्रांट ने एक किताब लिखी थी। जिसका नाम उन्‍होंने ‘द बेकहम एक्‍सपेरिमेंट’ रखा था। यह किताब काफी लोकप्रिय हुई थी।

अमेरिकी सॉकर परिवार ने कहा :

अमेरिकी फुटबॉल टीम की तरफ से ग्रांट की मौत पर कहा गया, ” पूरा यू. एस. सॉकर (फुटबॉल) परिवार यह जानकर बहुत दुखी है कि हमने ग्रांट वहल को खो दिया। सॉकर के प्रशंसक जानते थे कि उच्‍चतम गुणवत्‍ता वाली पत्रकारिता के लिए वह ग्रांट वहल पर भरोसा कर सकते थे। साथ ही इस खेल, कोच, खिलाड़ी एवं कई हस्तियों से जुड़ी रोचक कहानियों के लिए भी उन पर भरोसा किया जा सकता था, जो फुटबॉल को किसी भी खेल से अलग बनाती हैं”।

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *