Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश में शुरूआती रूझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियां चंद ही मिनटों में एक-दूसरे को पछाड़ते हुए देखी जा सकती हैं। कभी कांग्रेस तो कभी भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता हिमाचल की वादियों में जमाती नजर आ रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में अभी भाजपा की 27 सीटों पर,तो वहीं कांग्रेस की 38 सीटों पर जीत देखी जा रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को 0 सीट व अन्य को 3 सीटें दर्शाई जा रही हैं। यहां का चुनावी माहौल समय के साथ-साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। लेकिन दोपहर में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त बनाने में कामयाब हो रही है। इसके अलावा सभी राज्यों के Election Result आना शुरू हो चुके हैं।
हिमाचल की 68 सीटों पर सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है।
- भारतीय जनता पार्टी – 27
- कांग्रेस – 38
- आम आदमी पार्टी – 0
- अन्य – 03
Gujarat Election Result: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जहां शुरूआती रूझानों में भाजपा बहुमत से कहीं आगे निकल गई है, वहीं कांग्रेस और आप का बुरा हाल है। गुजरात में 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में बहुत कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 64.39 फीसदी मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। आपको बता दें कि, भाजपा 2002 से ही गुजरात की सत्ता में विराजमान है। लेकिन इस बार वह अपना ही 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। जहां 2002 में 127 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा 150 से भी ज्यादा जाता दिख रहा है। भाजपा उम्मीदवार रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रिबाबा ने भी शानदार जीत हासिल की है।
गुजरात में 182 सीट हैं, जिनमें से सरकार बनाने के लिए 92 का आंकड़ा पार करना होता है।
भारतीय जनता पार्टी – 154
कांग्रेस – 20
आम आदमी पार्टी – 05
अन्य – 03
UP Election Result: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा, रामपुर एवं खतौनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रूझान आना शुरू हो चुके हैं, परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव इतिहास बनाने के करीब हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा तीनों सीटों पर पीछे है।
रामपुर में 17 राउंड मतगणना: यहां कांग्रेस प्रत्याशी आसिम राजा 7627 मतों से भाजपा के आकाश सक्सेना से आगे हैं।
खतौनी में 12वें राउंड की मतगणना: यहां पर रालोद 12140 वोटों से आगे है।
मैनपुरी (जसवंतनगर) में 35 राउंड की गणना पूरी: सपा प्रत्यासी डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी रघराज सिंह शाक्य से 136054 वोटों से आगे है। जसवंत नगर में 35 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। यहां डिंपल यादव ने अपने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार को 1 लाख से भी ज्यादा मतो से पीछे छोंड रखा है।
Comments