Earthquake : अमेरिकी भूगार्भिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्विला से 37किमी. दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किमी. की गहराई में था। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1.05 बजे रियेक्टर स्केल पर 7.6 तीव्रता का विनाशकारी Earthquake आया। मैक्सिको के मध्य प्रशांत तट पर सोमवार को पहले दो विनाशकारी भूकंपों की बरसी पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। जबकि शुरूआत में इसकी तीव्रता 7.5 बताई गई थी। इस भूकंप से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई इमारतों के ढहने की खबर भी आई है। इससे कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी।
क्या कहा सुरक्षा विभाग ने ?
मिचोआकन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा, कोलकोमन शहर में इमारतों में कुछ दरारों के अलावा देश में महत्वपूर्ण क्षति की तुरंत ही कोई रिपोर्ट नहीं है। मैक्सिको की राष्ट्रीय नगरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि, नौसेना के सुनामी केंद्र ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था। क्योंकि Earthquake के केंद्र के स्थान के कारण समुद्र के जलस्तर में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं थी।
हालांकि, इसने अमेरिकी सुनामी वार्निंग सेंटर के अलर्ट का खंडन किया है। क्योंकि अमेरिकी सुनामी वॉर्निग सेंटर ने बताया था कि, भूकंप के केंद्र से 300 किमी. (186 मील) के भीतर के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं।
Earthquake पर मेयर शिनबाम ने क्या कहा ?
मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने भी ट्वीट कर बताया कि, राजधानी में महत्वपर्ण नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि शहर के पर्यावरण लोकपाल कार्यालय के बाहर इंतजार कर रहे दर्जनों कर्मचारी हिलते-डुलते नजर आए थे। भूकंप के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई एवं ट्रैफिक सिग्नल बाधित हुए थे। जिससे राजधानी के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हो गया था।
साल 1985 और 2017 में मैक्सिको में इसी दिन 19 सितंबर को Earthquake के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। इन घातक भूकंपों ने कई लोगों की जानें भी ली थीं।
Comments