मनोरंजन

Drishyam 2: सिर्फ अजय-तब्बू ही नहीं, ये जोडि़यां भी मचा चुकी हैं BO पर धमाल…जानें

0
Drishyam 2

Drishyam 2: अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर फिल्‍म ‘Drishyam 2’ इन दिनों Box Office पर छाई हुई है। फिल्‍म के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों ने इस फिल्‍म को खूब पसंद किया है। इसके साथ ही  अब यह 100 करोड़ क्‍लब में भी शामिल हो चुकी है। बड़े पर्दे पर अजय देवगन और तब्‍बू की जोड़ी ‘Drishyam 2‘ से पहले भी कई बार धमाल मचा चुकी है। इनके अलावा कई और जोडि़यां भी बॉक्‍स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर चुकी हैं, और कई सुपरहिट फिल्‍में दे चुकी हैं। फैंन भी इन जोडि़यों को बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सुपरहिट बॉलीवुड जोडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।

शाहरूख- काजोल की जोड़ी :

जब बॉलीवुड की दुनिया में जोडि़यों की बात की जाती है, तो जुबां पर सबसे पहला नाम जो आता है वह  शाहरूख-काजोल की जोड़ी है। शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ी है। दोनों ‘दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘My Name Is Khan’, ‘ कुछ-कुछ होता है’, ‘दिलवाले’ जैसे कई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में दे चुके हैं। जिन्‍हें आज भी दर्शक उतना ही पसंद करते हैं, जितना की उस जमाने में। आखिरी बार यह जोड़ी साल 2015 में आई फिल्‍म ‘दिलवाले’ में नजर आई थी।

अनिल कुमार-श्रीदेवी की जोड़ी :

असल जिंदगी में देवर-भाभी का रिश्‍ता रखने वाले अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को ऑन स्‍क्रीन दर्शकों ने खूब सराहा है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती लोगों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा देती। इन दोनों की जोड़ी ‘जुदाई’, ‘मिस्‍टर इंडिया’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ जैसी कई  फिल्‍मों में साथ काम किया है।

सलमान खान-माधुरी दीक्षिता की जोड़ी :

बॉलवुड में धकधक गर्ल नाम प्रसिध्‍द माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत प्‍यार दिया है। सलमान और माधुरी फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ में प्रेम और निशा की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके अलावा दोनों की जोड़ी ने ‘साजन’, ‘दिल तेरा आशिक’ जैसी 6 सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी के फैंस आज भी दीवाने हैं।

अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की जोड़ी :

बॉलीवुड अभिनेता या खिलाड़ी नाम से प्रसिध्‍द अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को इं‍डस्‍ट्री की हिट जोड़ी के रूप में जाना जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्‍मों में काम किया है। इस जोड़ी ने ‘नमस्‍ते लंडन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’, ‘दे दना दन’ सहित कई सुपरहिट फिल्‍में दी हैं। अक्षय कैटरीना की जोड़ी को फैंस काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं।

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *