Cyber Fraud: आधुनिक युग में जहां डिजिटलीकरण की व्यापकता ने सभी काम आसान कर दिए हैं वहीं दूसरी तरफ इससे उत्पन्न चुनौतियां भी बेहद खतरनाक हैं। विज्ञान जितना ज्यादा व्यापक होगा, चुनौतियां भी उतनी ज्यादा बढ़ेंगी। आज हमारे कार्य इतनी आसानी व तेजी से हो पा रहे हैं, यह विज्ञान की ही देन है। लेकिन जैसे-जैसे विज्ञान का दायरा बढ़ता जा रहा है, उसके समानांतर ही साइबर फ्रॉड की दुनिया भी बढ़ती जा रही है। बीते सालों में साइबर ठगी के कई मामले सामने आये है। इसलिए आज प्रत्येक इंटरनेट उपयोगकर्ता कोCyber Fraud से सतर्क रहने आवश्ययकता है। आपको कभी भी गूगल पर कुछ चीजें भूलकर भी सर्च नहीं करनी चाहिए। वरना आपका खाता भाी खाली हो सकता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आज-कल जालसाल लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के लिए नए-नए तरह के रास्तों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को हर पल सजग रहने की जरूरत है। आपकी एक लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। यदि आप एक इंटरनेट यूजर है तो आपको भी इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कई बार ऐसा होता है कि जब लोगों को किसी दुकान या शॉप का नंबर चाहिए रहता है। तो लोग उस दुकान अथवा शॉप का नंबर गूगल पर खोचने लगते हैं। दुकान के अलावा भी लोग कई बार किसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर अथवा दूसरी चीजें भी गूगल पर सर्च करते हैं। यदि आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि आपकी एक लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
मुंबई में घटी ऐसी ही घटना
दरअसल, हाल ही में मुंबई से निकलकर एक घटना प्रकाश में आई है। यहां एक लेडी ने फूड डिलीवरी एप के माध्यम से ऑर्डर प्लेस करते समय 1000 रूपये का पेमेंट किया। हालांकि, उसके द्वारा किया जाने वाला 1000 रूपये का पेमेंट कई बार फेल हुआ था। लेकिन महिला ने परेशान होकर उस दुकानदार का नंबर गूगल पर सर्च किया। नंबर निकाल कर महिला ने जिस व्यक्ति को कॉल किया था। उस व्यक्ति ने महिला से उसके क्रेडिट की डिटेल्सय और ओटीपी मांगा। महिला ने जैसे ही उस व्यक्ति को ओटीपी नंबर बताया, उसके एक क्षण के बाद ही उसक बैंक अकाउंट से 2,40,310 रूपये कट गए।
महिला ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस ऑफिस में की। हालांकि पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई करके डिडक्ट हुई इस 2,40,310 रूपये की राशि को रोक लिया गया। ऐसे में यदि आप भी गूगल पर इन चीजों को सर्च कर रहे हैं, तो आपके साथ भी इस प्रकार का Cyber Fraud हो सकता है। इसीलिए अब आप इस तरह ही चीजों को गूगल पर न खोजें और सर्तक रहें।
Comments