China Covid-19 Protest News: चीन की ‘Zero Covid Policy‘ और सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी शिनजियांग, बीजिंग, शंघाई और वुहान जैसे बड़े शहरों की सड़कों पर उतर चुके हैं। अब China के इस विरोध प्रदर्शन के बीच एक खास चीज ‘कोरा काजग’ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह ‘कोरा कागज’ चीन के कई शहरों में हो रहे विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बन चुका है। हजारों की संख्या में लोग ‘ब्लैंक पेपर’ को हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहे है। तो आइए जानते हैं क्या है यह ‘ब्लैंक पेपर’ जिसे देखकर जिनपिंग सरकार की डर रही है?
क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन ?
दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले चीन के शिनजियांग की राजधानी उरूमकी में 21 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। जिसके कारण इस हादसे में 10 लोग जिंदा जल गए और 9 लोग घायल हुए। जिस समय यह हादसा हुआ उरूमकी में कोरोना संक्रमण के करण लॉकडाउन लगा हुआ था। लोगों का आरोप हैं कि सख्त लॉकडाउन के कारण यहां राहत कार्य पहुंचाने में देरी हुई, इसी कारण यह भीषण हादसा हुआ। इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरकर चीनी सरकार व चीनी सरकार की ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। शिनजियांग से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब चीन के कई शहरों में पहुंच चुका है।
‘ब्लैंक शीट’ दिखाकर प्रदर्शन क्यों ?
चीन सरकार की ‘Zero Covid Policy‘ और लॉकडाउन के प्रति सख्त रूख से चीनी लोग इतना गुस्साए हुए हैं कि जहां उन्हें सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अनुमति नहीं थी। वहां उन्होंने चीनी सरकार जिनपिंग से इस्तीफे की मांग कर डाली है। देखते ही देखते कोरे काजग का टुकड़ा सरकार विरोधी प्रदर्शन का प्रतीक बन चुका है। संघाई की सड़कों पर उतरे लोग हों अथवा बीजिंग के सिंघुआ विश्वविद्यालय के छात्र सभी के हाथों में ‘ब्लैंक शीट’ जरूर है। जो सरकार से इस्तीफे की मांग कर रही है।
कहां से आया ‘ब्लैक शीट’ का खास आइडिया ?
वर्तमान में China के इस प्रकार के प्रदर्शन की जड़ें हांगकांग में 2020 में हुए प्रदर्शन से जुड़ी हुई हैं। साल 2020 में भी हांगकांग के स्थानीय लोगों ने कठोर नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ कोरे कागज के टुकड़े लहराए थे। क्योंकि सरकार ने 2019 में विरोध प्रदर्शन से जुड़े नारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके कारण लोगो ने विरोध जताने के लिए कोरे कागज के टुकड़े दिखाए थे।
प्रदर्शन के बारे में लोगों ने कहा :
इस प्रदर्शन के बारे में वहां के स्थानीय लोगों का कहना हैकि, इस तरह का प्रदर्शन सरकार के सामने एक चुनौती भी है। कि क्या उन्हें कुछ भी न कहने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है? एक महिला प्रदर्शकारी का कहना है कि बेशक इस काजग पर कुछ नहीं लिखा है, लेकिन हम जानते हैं उस पर क्या लिखा है। जिनपिंग के विरोध प्रदर्शनों के कई वीडियोज सामने आई हैं। जिसमें पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को सरकार के खिलाफ नारे लगाने के लिए मना कर रहे हैं। ऐसे में प्रदर्शकारियों का कहना हैं कि ‘ब्लैंक शीट’ इस बात का प्रतीक हैं कि हम बहुत कुछ कहना चाहते है, लेकिन कह नहीं सकते।
प्रदर्शकारियों के समर्थन में अमेरिका :
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक फॉर स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशंस जॉन किर्बी ने एक संवाददात सम्मेलन में कहा, कि अमेरिका चीन के घटनाक्रम पर अपनी नजरें जमाए हुए है। किर्बी ने कहा, दुनियाभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शकारियों के लिए हमारा संदेश समान और सुसंगत है। लोगों को एकत्रित होने और शांतिपूर्ण ढंग से नीतियों व कानूनों का विरोध करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन से समस्या का हल मिलता है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी देश में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हैं।
Comments