Chandra Grahan 2022 Sutak Time: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘Chandra Grahan 2022′ साल का आखिरी ग्रहण लगने जा रहा है, जिस कारण आज सुबह से ही सूतक काल शुरू हो चुका है। सूतक काल के दौरान शुभ कार्य एवं सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान की पाबंदी रहती है। साथ ही सूतक काल के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति के साथ ही सूतक काल भी खत्म हो जाता है। ग्रहण समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करके शध्दिकरण किया जाता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते साल के आखिरी चद्र ग्रहण की सभी खास बातें..
चंद्र ग्रहण 2022 विशेष :
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। देश-दुनिया में चंद्र ग्रहण की शुरूआत दोपहर 2:39 से होगी जबकि भारत में इसकी टाइमिंग 4:23 से 6:19 तक है। सूतक काल का आरंभ ग्रहण के करीब 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। सूतककाल का प्रारंभ सुबह 9:21 से एवं समापन शाम 6:19 पर होगा। देश के पूर्वी भागों जैसे कोलकाता, कोहिमा, पटना, रांची, ईटानगर एवं पुरी में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। जबकि देश के शेष भागों से आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा जा सकेगा। देश-दुनिया के इन भागों जैसे उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, प्रशान्त महासागर, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी यह ग्रहण देखा जा सकेगा।
इसके अलावा देश के इन शहरों से भी 5:30 से 6 के बीच इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। जैसे- दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, जयपुर, मुंबई, रायपुर, उदयपुर, इंदौर, नोएड़ा, लखनऊ, लुधियाना, कोलकाता, शिमला, पटना, देहरादून और गांधीनगर इत्यादि।
चंद्रग्रहण में करें इन मंत्रों का उच्चारण:
आज शुरू हो रहे साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का उच्चारण करने से लाभ होता है –
ॐ श्रां श्री श्रौं सः चन्द्रमसे नमः| ॐ सों सोमाय नमः||
ॐ चं चंद्रमस्यै नम: ॐ शीतांशु,विभांशु अमृतांशु नम:
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम: ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम: दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम: रां रामाय नम:
कैसा होगा राशियों पर ग्रहण का प्रभाव ?
मेष राशि – साल का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में एवं भरणी नक्षत्र में लगेगा। चंद्र ग्रहण अशुभ होगा एवं भय पैदा होगा।
वृष राशि – सहसा बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि – शुभ फल प्रदान करने वाला होगा एवं कारोबार में विशेष लाभ होगा।
कर्क राशि – सुख-समृध्दि बढ़ेगी। शुभफल दायक होगा।
सिंह राशि – मान-सम्मान पर संकट उत्पन्न हो सकता है।
कन्या राशि – कष्टदायक साबित हो सकता है।
तुला राशि – पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि – सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा।
धनु राशि – भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
मकर राशि – यह ग्रहण पीड़ा का कारक बन सकता है।
कुंभ राशि – सौभाग्य को बढ़ाने वाला और धन लाभ होगा।
मीन राशि – अशुभ एवं नुकसानदेय हो सकता है।
चंद्र ग्रहण में करें ये उपाय
- सूतक काल प्रभावी होने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण एवं मंत्रोच्चारण करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करके शुध्दिकरण करना चाहिए
चंद्र ग्रहण में बर्जित है ये कार्य
- ग्रहाण के दौरान कोई भी शुभ काम अथवा देवी-देवताओं की पूर्जा अर्चना नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के दौरान भोजन नहीं पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नही देखना चाहिए। न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
Comments