Bypolls Election 2022: आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ ही देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा व 1 लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। जिन 5 राज्यों में Bypolls Election जारी हैंं, उनमें बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और छत्तीयगढ़ शामिल हैं। आज सुबह 7 बजे से ही इन सभी सीटों पर वोटिंग जारी है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है। आपको बता दें कि, इन 5 विधानसभा सीटों में उ.प्र. का रामपुर और खतौली, राजस्थान का सरदारशहर, ओडिशा का पदमपुर, छत्तीसगढ़ का भानुप्रतापपुर और बिहार का कुढ़नी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि इन सीटों पर उपचुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश :
1 लोकसभा सीट- मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के पश्चात यह लोकसभा सीट भी खाली हो गई थी। इसलिए आज यहां उपचुनाव जारी है।
2 विधानसभा सीट – रामपुर : रामपुर सदर विधानसभा सीट पर विराजमान सपा विधायक आजम खान को अयोग्य करार देने पर यह सीट खाली हो गई है। इस कारण यहां उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। दरअसल, आजम खान को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिए जाने के करण उन्हें 3 साल का कारावास दिया गया है।
खतौली: इस सीट पर विराजमान भाजपा विधायक विक्रम सैनी को भी अयोग्य करार दिए जाने के कारण यह सीट खाली हुई। जिसके बाद यहां भी उपचुनाव जारी हैं। उन्हें MPMLA कोर्ट ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे में दोषी पाया था, जिसके बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है।
बिहार :
बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर राजद विधायक अनिल कुमार साहनी को भी अयोग्य करा दिया है, इसलिए यहां उपचुनाव हो रहे हैं। इन्हें अवकाश एवं यात्रा भत्ते मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनिल कुमार साहनी को 3 साल की सजा सुनाई गई है।
राजस्थान :
राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा सीट भी खाली है, क्योंकि 77 वर्षीय कांग्रस विधायक भंवर लाल शर्मा का लंबी बीमारी के चलते 9 अक्टूबर को निधन हो गया। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। यहां भंवर लाल के बेटे अनिल कुमार को मैदान पर उतारा गया है, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व विधायक अशोक कुमार ने भी ताल ठोंक दी है।
ओडिशा :
ओडिश की पदमपुर विधानसभा सीट भी खाली है, क्योंकि इस सीट पर विराजमान बीजद विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा का निधन हो गया है। आपको बता दें कि इस Bypolls Election में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजद ने यहां से दिवंगत विधायक की बेटी वर्षा को भी उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के 3 बार विधायक रहे सत्य भूषण साहू और भाजपा के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित भी मैंदान पर डटे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ की माओवाद प्रभावित भानुप्रतापपुर सीट में भी उपचुनाव जारी हैं। क्योंकि पिछले महीने ही इस सीट पर विराजमान कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह की मृत्यु हो गई थी। इस सीट पर 7 उम्मीदवार उतारे गए हैं। हालांकि, सीधे तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहे है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी भी मैदान पर हैं1
Comments