Budget Session: आज मंगलवार से संसद के बजट सत्र 2023-24 की शुरूआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया है। अभिभाषण के दौरान महामहिम ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की कोशिशों नतीजा है कि ज्यादातर सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं या तो शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच चुकी हैं, या पहुंचने वाली हैं। हमने देखा कि कोरोनाकाल में दुनियाभर में गरीब के लिए गुजारा पाना भी मुश्किल था। लेकिन भारत उन देशो में से एक है, जिन्होंने उस दौरान भी गरीबों के लिए हर संभव प्रयास किया।
मेरी सरकार ने महिला हितों को सर्वोपरि रखा: राष्ट्रपति
महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने की तरफ से जो भी योजनाएं शुरू की गईं, उनमें महिलों हितों को सर्वोपरि रखा गया है। महिला सशक्तिकरण मेरी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना जैसी योजनाओं के तहत महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके रोजगार को भी ऊपर रखा है। आज हमारी बेटियां सैनिक स्कूलों से लेकर मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूलों तक में बेहतर ढंग से प्रतिशित हो रही है।
शांति एवं रक्षा के क्षेत्र में सरकार ने अनेक कदम उठाए : मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उत्तर-पूर्व एवं हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की तेज व नई गति का अनुभव कर रहें हैं। जम्मू कश्मीर और उत्तर-पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति एवं आतंकवाद भी विकास के समने बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन इस सरकार स्थाई शांति की दिशा में अनेक सफल कदम उठाए हैं। सरकार की नई पहल का ही परिणामस्वरूप है कि आज हमारा रक्षा निर्यात 6 गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में INS विक्रांत पहले स्वदेशी एयरक्राफ़्ट के रूप में शामिल हुआ है।
‘Made in India’ अभियान एक बड़ी उपलब्धि : राष्ट्रपति
महामहिम ने कहा, ‘मेड इन इंडिया‘ और ‘आत्मनिर्भर भारत‘ अभियान इस सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। देश को इस उपलब्धि का लाभ मिलना भी शुरू हो चुका है। भारत में आज मैन्युफेक्चरिंग की कैपासिटी लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही दुनियाभर की तमाम मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आना चाहती हैं। उन्होने कहा कि हमारी विरासत हमें जड़ों से जोड़े रखती है और हमारा विकास हमें आसमान छूने का हौसला देता है। इसलिए हमारी सरकार ने विरासत को मजबूती देने वाली एवं विकास को प्राथमिकता देने वाली राह को चुना है।
जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली हैः संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू#Budget2023 pic.twitter.com/Lncv4uurxl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023
उन्होंने बताया कि, हमारा देश आजादी के अमृतकाल में पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान और हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी केंद्र सरकार नियंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ हो चुका है। उन्होने कहा कि, अब भारत अपनी सोच बदल रहा है, मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर धान दे रही है। इसके साथ ही भारत पूरी दुनिया को ‘मिशन LiFE‘ से जोड़ने पर बल दे रहा है। उन्होंने बताया कि, भारतीय रेल्वे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेल्वे नेटवर्क बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
Comments