Blind T20 World Cup: आज शनिवार को भारतीय दृष्टिबाधित टी20 टीम ने लगातार तीसरी बार ‘Blind T20 World Cup‘ में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे इस खेल में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ था। जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराते हुए इस टूर्नामेंट की खिताब अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट गवांकर बांग्लादेश के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर केवल 157 रन ही बना सकी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 और 2017 में इस टूर्नामेंंट में जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि, टीम इंडिया ने इस खिलाब को जीतने के लिए 2 शतक भी जड़ दिए हैं।
भारत ने जड़े 2 शतक ?
आपको बता दें कि, भारतीय टीम इससे पहले साल 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट में लगातार जीत दर्ज की थी। जिसमें सुनील रमेश ने 63 गेंदों पर 136 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं कप्तान अजय रेड्डी ने भी 50 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। यदि बांग्लादेश टीम की बात की जाए तो, वहां पर अभी तक सलमान ही अपने बल्ले का जादू दिखाने में कामयाब हो पाए हैं। क्योंकि उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल पाया, इसलिए वे 66 गेंद पर 77 रन ही बना पाए।
एल मीणा नहीं खोल पाए खाता :
भारत टीम में से पारी की शुरूआत सुनील रमेश और वी राव ने की थी। राव 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर ही सलमान की गेंद पर आउट हो गए। राव के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे एल मीणा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 3 गेंदों का सामना करने के पश्चात पवेलियन लौट गए। उन्हें सलमान ने ही क्लीन बोल्ड किया था। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अजय रेड्डी और सुनील रमेश ने पारी को संभाला। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अंत तक बिना आउट हुए डटे रहे।
India won the T20 World Cup 2022 for blind.
Team India won the 3rd T20 World Cup for the blind:
1st in 2012.
2nd in 2017.
Now, 3rd in 2022.India 🇮🇳… India 🇮🇳… pic.twitter.com/esn9j0A6gR
— Anshul Saxena (@AskAnshul) December 17, 2022
आपको बता दें कि, इस बार भारत ‘Blind T20 World Cup’ का होस्ट था। जबकि अगला वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा। साल 2024 का यह ‘नेत्रहीन टी20 विश्व कप‘ पाकिस्तान में खेला जाएगा। मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तानी खिलाडि़यों के वीजा को लेकर काफी बवाल हुआ था। यह टूर्नामेंट प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं।
Comments