BitCoin क्या है ?
यह एक विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है या एक प्रकार की वर्चुअल करेंसी है | यह ‘BitCoin‘ दुनिया की पहली विकेन्द्रीकृत मुद्रा है अर्थात यह मुद्रा किसी भी देश की केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं होती | इसे कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित तत्काल भुगतान के लिए निर्मित किया गया है | यह ओपन सोर्स प्रोटोकॉल पर आधारित पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत पद्धति है | इसे क्रिप्टोग्राफिक एन्क्रिप्शन तकनीक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में संरक्षित करके रखा जाता है | पिछले कुछ वर्षों में इसका चलन काफी बढ़ गया है | इसको अन्य करेंसी की तरह ही ख़रीदा जा सकता है जैसे रुपया, यूरो, डॉलर, दीनार आदि |
बिटकॉइन के जनक कौन हैं ?
इसके सम्बन्ध में पूर्णतः स्पष्ट नहीं है परन्तु ऐसा माना जा रहा है कि 2008 में सातोशी नाकामोटो ने इसे बनाया था एवं 2009 में इसे ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में लॉन्च किया गया था | इसका उपयोग एक सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है | इसे बड़ीबड़ी कंपनियां एक्सचेंज के रूप में अपना रही है जैसे – माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला इत्यादि |
बिटकॉइन की कार्य पद्धति :
- इसका मुख्य उद्देश्य एक वैश्विक विकेन्द्रीकृत मुद्रा का निर्माण करना है | जिसका उपयोग सम्पूर्ण विश्व ‘फिएट’ मुद्रा के विकल्प के रूप कर सकेल फिएट करेंसी किसी देश की केंद्रीय बैंक द्वारा जारी मुद्रा होती है | यदि इसे केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा विनियमित किया जाता है तो यह अपने मुख्य उद्देश्य से विफल हो जाएगी |
- इसका प्रयोग अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता है, जिसमें किसी भी वित्तीय लेनदेन में शामिल दो पक्षों के बीच एक प्रत्यक्ष माध्यम के रूप रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है |यह कंप्यूटर या मोबाइल पर प्रकार का पॉकेट स्थापित करते हैं | जिसमें से पहला बिटकॉइन आपका पता निर्मित करेगा जिसे आप अपने इस पते को दूसरों तक भी भेज सकते हैं ताकि आप लोग एक दूसरे के साथ अपना ऑनलाइन भुगतान कर सकें |
- यह किसी भी देश के केंद्रीय बैंक की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने में सक्षम है, क्योंकि इसके माध्यम से किसी देश के केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सकता है |
- बिटकॉइन में अब तक किये गए सभी लेनदेन का सम्पूर्ण विवरण सार्वजनिक बही-खाते में दर्ज है | इस रिकॉर्ड में दर्ज विवरण को न तो हटाया जा सकता न ही इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव किया जा सकता |
- की सबसे छोटी इकाई सातोशी है जिसमें लेनदेन को बिटकॉइन की उप- इकाइयों के रूप में व्यक्त किया जा सकता है |
- यह ब्लॉकचेन पद्धति पर आधारित अपरिवर्तनीय बही खाता है जो व्यापार नेटवर्क में लेनदेन के विवरण को दर्ज कर सम्पत्तियों को ट्रैक करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है |
- ब्लॉकचेन तकनीक को समझने के लिए हम गूगल डॉक् का उदाहरण ले सकते हैं। जैसे गूगल डॉक् में कोई डॉक्यूमेंट बनाकर लोगों के बीच साझा किया जाये तो डॉक्यूमेंट कॉपी अथवा स्थानांतरित न होकर लोगों के बीच वितरित हो जाता है |
- यह विकेन्द्रीकृत श्रृंखला का निर्माण करता है, जो सभी लोगों को एक ही समय पर ‘डॉक्यूमेंट’ तक पहुँच प्रदान करता है |
- इसको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा एवं सिस्टम के उपयोगकर्ताओं द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसके साथ किसी भी देश की सरकार, संगठन,बैंक या व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती |
- आज दुनिया के प्रत्येक देश की सरकार बिटकॉइन को राष्ट्रीय मुद्रा के डिजिटल संस्करण अर्थात डिजिटल मुद्रा को लॉन्च करने की दिशा में कार्य कर रही हैं |
Comments