Bharat Jodo Yatra: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Yatra‘ का राजस्थान में आज 10वां दिन है। बुधवार को यह पदयात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के दौसा जिले में प्रवेश करने वाली है। दौसा में यह यात्रा 5 दिनों तक ठहरने वाली है। इसी के साथ 16 दिसंबर को यह भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 दिन पूरे कर लेगी। सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू होकर यह यात्रा 10 बजे बामनवास के बाढ़श्याम पुरा टोंड में पहुंची। इसके बाद यात्रा का दूसरा चरण शांय 3:30 बजे शुरू होगा। शाम को करीब 6:30 तक यह पदयात्रा दौसा जिले के लालसोट के बगड़ी गांव चौक में यात्रा का अंतिम पड़ाव है। जहां कांग्रेस की नुक्कड़ सभा रखी गई है।
RBI के पूर्व गर्वनर यात्रा में शामिल :
आज भारत जोड़ो यात्रा में RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल हुए। इस पदयात्रा में राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। आपको बता दें कि, रघुराम राजन को United Progressive Alliance (UPA) सरकार में RBI का गवर्नर बनाया गया था। राजन को आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ रघुराम राजन कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखे। ऐसे में सियासी सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज हैं कि क्या RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
हम जरूर सफल होंगे : राजन
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ में शामिल होने पर राहुल गांधी के साथ यात्रा की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”श्री रघुराम राजन, RBI के पूर्व गर्वनर, @RahulGandhi जी के साथ….नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए लोगों की बढ़ती संख्या दिखाती हैं कि हम सफल होंगे”। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की ओर से RBI पर्व गवर्नर अर्थशास्त्री रघुराम राजन के स्वागत के लिए भी ट्वीट किया गया था। 19 दिसंबर को अलवर में एक विशाल रेली के बाद यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।
#BharatJodoYatra welcomes former RBI Governor Raghuram Rajan.
Together for a united India. pic.twitter.com/xy68ot1YQd
— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 14, 2022
16 दिसंबर को यात्रा का 100वां दिवस :
राजस्थान के दौसा जिले में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ 5 दिनों तक ठहरने वाली है। इसी के साथ यहां पर 16 दिसंबर को यात्रा का 100वां दिन पूरा हो जाएगा। राहुल की पदयात्रा अब सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाकों से गुजर रही है। इस दौरान यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर यात्रा के कर्ताधर्ता राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां पर राहुल एवं सभी यात्री सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे।
राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कर चुके हैं निंदा :
आपको बता दें कि, डॉ. मनमोहहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार में ही भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था। RBI के पूर्व गर्वनर राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कई बार खुलकर आलोचना कर चुके हैं। मोदी सरकार में ही उन्होंने RBI गवर्नर का पद छोंड़ दिया था। फिलहाल, आज ‘Bharat Jodo Yatra‘ में राहुल गांधी के साथ राजन के अलावा, सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चल रहे हैं।
Comments