Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Yatra’ कल मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। जहां आज प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ उनका बेटा रेहान भी इस यात्रा में पहली बार शामिल हुआ। उन्होंने इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की पदयात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। जहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए विशष व्यवस्था की गई थी। स्वागत के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
क्या है ‘Bharat Jodo Yatra’ का उद्देश्य ?
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने इस पदयात्रा की शुरूआत किस उद्देश्य से की? उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी ने नफरत, डर, हिंसा और धार्मिक विवाद का माहौल बना दिया है। कांग्रेस इस घातक माहौल को खत्म करना चाहती है, और इसी उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया गया है। हमने संसद में आवाज उठाने की कोशिश की, लेकिन तब मेरा माइक ऑफ हो जाता था, राहुल ने रैली में माइक ऑफ करके भी दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रेस के लोग मेरे मित्र हैं, लेकिन वे मेरी बात नहीं उठाते। क्योंकि इनपर भी बीजेपी का प्रेशर है।
राहुल बोले- बुरहानपुर मोहब्बत का शहर :
उन्होंने मप्र सत्ता की पूर्व घटना को याद दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार हमारी बनी थी, लेकिन भाजपा ने विधायक खरीदकर सरकार बना ली। आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंद कर दिए गए थे। तब सिर्फ एक ही विकल्प बचा था, कि सड़क पर उतरो और सीधे जाकर लोगों से जुड़ जाओ। उन्होंने कहा, बुरहानपुर नफरत का केंद्र नही, मोहब्बत का केंद्र है। आपके मोहब्बत का संदेशा हम श्रीनगर तक ले जाएंगे। ये यात्रा बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ है। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने और भी कई मुद्दों पर बीजेपी पर निशाना साधा है।
ज्यादा बोलता नही सुनता हूं : राहुल
राहुल ने कहा कि मैं यात्रा में ज्यादा बोलता नहींं, बल्कि सुनता हूं। यह यात्रा नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ इसे खत्म करने के लिए शुरू की गई है। राहुल बोले- देश के किसानों को डराया जा रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। मंहगाई ने सबकी कमर तोड़ रखी है, और मोदी सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने तिरंगा दिखाते हुए कहा, इसकी रक्षा कौन करता है? देश की सेना करती है। पहले देश की रक्षा करने वालों को सरकार जीवन भर रक्षा करती थी। अब इस पवित्र रिश्ते को मोदी सरकार ने तोड़ दिया है। मोदी बस 4 साल के लिए सेना में रोजगार देंगे, फिर लात मारकर भगा देंगे।
राहुल बोले- MP वाले A ग्रेड :
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने 2 महीने पहले इस यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू की थी। अब तक हमने 2000 किमी. की यात्रा की है। लाखों लोग इस पदयात्रा में एक साथ चले। उन्होंने कहा कि केरल में लाखों लोग हमारे साथ खड़े हुए। फिर हम लोग महाराष्ट्र पहुंचे, वहां और लोग भी हमारे साथ जुड़े। और अब मध्य प्रदेश पहुंचे तो पता लगा कि यहां लोगों ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोंड़ दिया। इस पर राहुल बाले, मैं मध्यप्रदेश के लोगों को A ग्रेड देना चाहता हूं।
MP में 380 किमी की यात्रा :
भारत जोड़ो यात्रा का सफर मध्य प्रदेश में 380 किमी का रहने वाला है, जिसका शुभारंभ हो चुका है। बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली से प्रारंभ हुआ पहले दिन करीब 15 किमी का सफर तय किया, इसके बाद दूसरी पारी में 3 बजे से यात्रा का शुभारंभ किया गया। वहीं आज इस ‘Bharat Jodo Yatra’ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शामिल होने हुए। उन्होंने गुरूवार की सुबह बुरहानपुर के बोरगांव पहुंचकर राहुल के साथ पदयात्रा शुरू की।
Comments