राजनीति

Bharat Jodo Yatra: क्‍या राहुल की यात्रा में शामिल होंगे BJP नेता? कांग्रेस के न्‍योते से UP की सियासत में खलबली

0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Yatra‘ में क्‍या भाजपाई नेता भी शामिल होगें। कांग्रेस के नेताओं ने भरी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भाजपा के नेताओं को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का न्‍यौता दे डाला। यही नहीं, कांग्रेस ने अपनी इस पदयात्रा में उप्र के बड़े विपक्षी दलों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस ने सपा, बसपा, सुभाषपा समेत राष्‍ट्रीय लोक दल और CPI के नेताओं से भी इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस के इस न्‍यौते से उत्‍तर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। दरअसल, यह हलचल कांग्रेस की विपक्षियों से अपील करने पर नहीं, बल्‍की इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

क्‍या है भाजपा की खलबली का कारण?

आपको बता दें कि, उप्र की सियासत में इस बात की खलीबली नहीं है कि कांग्रेस ने विपक्षियों से यात्रा में शामिल होने की अपील है। बल्कि इसलिए की सभी धुर-विरोधियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। सियासी मामलों के जानकारों के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो उप्र की राजनीति में यह बड़ा घटनाक्रम होगा। हालांकि उसका असर चुनाव में कितना होगा, यह तो नहीं बताया जा सकता। लेकिन कई दलों के एक साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ मंच पर जुड़ना नफा नुकसान काा सौदा हो सकता है।

राहुल की अटल समाधि पर जाने वाली पहल की हो रही प्रशंसा :

कांग्रेस लगातार ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ में तमाम विपक्षी नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद करती आई है। राहुल की इस यात्रा में कई प्रमुख विपक्षी दल और उनके नेता भी शामिल हुए हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस ने तमाम आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच में भाजपा को ही कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने को कह डाला।

दरअसल, भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए जा रहे कंटेनर्ससे लेकर उनकी पारदर्शी यात्रा पर तमाम आरोपों के बीच कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को न्‍यौत दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सभी को साथ लेकर चलने वाली यात्रा है, इसलिए यदि कोई भाजपा नेता इसमें शामिल होना चाहे तो उसका स्‍वागत है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने जिस तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पपर जाकर श्रध्‍दा सुमन अर्पित किए हैं, उससे दबी जुबान से ही सही लेकिन भाजपाई नेता भी इसकी प्रसंशा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, फिलहाल ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ 9 दिनों के ब्रेक पर है। अब यह यात्रा 3 जनवरी से दोबारा शुरू होगी। अब यह यात्रा उन राज्‍यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरूआत हुई। बल्कि पूरे आंदोलन को इन्‍ही राज्‍यों से मॉनिटर भी किया गया। जिसमें उप्र से लेकर पंजाब, हरियाणा तक शामिल हैं। कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है, ताकि भाजपा के समझ एक मजबूत पार्टी खड़ी हो सके।

 

 

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *