खबरें

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुए पूर्व RAW प्रमुख दुलत, भड़की भाजपा…

0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद 3 जनवरी से पुन: राष्‍ट्र निर्माण के रास्‍ते पर चल  पड़ी है। मंगलवार को इस ‘Bharat Jodo Yatra‘ में भारतीय खुफिया एजेंसी (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत भी इसमें शामिल हुए। इस पदयात्रा में वे राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। पूर्व रॉ प्रमुख के इस यात्रा में शामिल होने से भाजपाई नेता  भड़क गए हैं। जिसके चलते वे दुलत पर कई गंभीर आरोप भी लगाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि दुलत ने कश्‍मीर संकट को यादगार बनाने का काम किया था।

दुलत पर क्‍यों भड़की BJP ?

कांग्रेस की राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पुन: आरंभ होकर है, यूपी के लिए रवाना हो चुकी है। जिससे इस यात्रा में Research and Analysis Wing (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत भी मंगलवार को शामिल हुए। इससे गुस्‍साई भाजपा ने उन पर उल-जुलूल आरोप लगाने शुरू कर दिए है। भाजपा नेता अमित मालवीय आरोप लगाते हुए ट्वीट करते हैं कि, ”पूर्व स्‍पाईमास्‍टर दुलत अपने काम के प्रति कभी प्रतिबध्‍द नहीं थे। वे अलगाववादियों और पाकिस्‍तान से प्रभावित थे।”

दुलित की कश्‍मीर संकट में यागदार भूमिका : भाजपा

भाजपा नेता अमित मालवीय ने  दुलत पर तंज कसते हुए कहा कि, पूर्व RAW सचिव दुलत की कश्‍मीर संकट में यादगार भूमिका है। उन्‍होंने यह भी कहा कि RAW के विवादास्‍पद पूर्व प्रमुख एएस दुलत राहुल गांधी की ‘Bharat Jodo Yatra‘ में शामिल हुए। किसी ने भी उन पर अपनी नौकरी या उस देश के प्रति प्रतिबध्‍दता होने का आरोप नहीं लगाया, जिसकी वह सेवा करने के लिए नियुक्‍त किए गए थे। मालवीय ने कहा कि दुलत की अलगाववादियों और पाकिस्‍तान के समर्थन और कश्‍मीर बवाल में उनकी अहम भूमिका है।

अटल सरकार में कश्‍मीर मामलों के सलाहकार थे दुलत :

भारतीय खुफिया एजेंसी (RAW) के पूर्व प्रमुख दुलित ने सेवानिवृत्‍त होने के बाद तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जम्‍मू-कश्‍मीर मामलों के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। दुलत अपने संस्‍करण ‘The Life in the shadow‘ के विमोचन के बाद राहुल गांधी के राष्‍ट्रव्‍यापी मार्च में शामिल हुए। दुलित कश्‍मीर मामलों के सभी पहलुओं से बखूबी परिचित है। कश्‍मीर मामलों के विशेषज्ञ मोने जाने वाले दुलत ने पिछले साल अप्रैल में बॉलीवुड की फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ को कोरा प्रचार बताया था।

कांग्रेस ने ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ को बताया प्रोपेगंडा:

आपको बता दें कि, मामलों के विशेषज्ञ दुलत ने साल 1999 से लेकर 2000 तक RAW का नेतृत्‍व किया था। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स‘ 1990 के दशक में घाटी से कश्‍मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी सहित सत्‍तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने इस फिल्‍म का भारी समर्थन किया था। जबकि कांग्रेस ने इसे प्रोपगंडा बताकर खारिज कर दिया था।

भारत जोड़ो यात्रा में रघुराम राजन, कमल हसन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल :

आपको बता दें कि, दुलत राहुल गांधी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ मार्च में भाग लेने वाले नए महारथी हैं। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और अभिनेता से नेता बने कमल हसन भी इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि, भाजपा पार्टी के दिग्‍गज नेता भी दबे मुंह ही सही पर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ कर रहे हैं।

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *