Bharat Jodo Yatra : आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 38वां दिन है, आज की यात्रा कर्नाटक के हलकुंडी गांव से शुरू हुई है। कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra में आज ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि इस पदयात्रा में आज कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होने वाले हैं। इस यात्रा में पहले से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं। हालांकि राहुल ने कहा था कि हम अध्यक्ष चुनाव में किसी का सर्मथन नहीं करेंगे, परन्तु खरगे अध्यक्ष चुनाव के दो दिन पहले राहुल के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में खरगे का यात्रा में शामिल होना चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर सकता है।
कांग्रेस ने किया ट्वीट –
प्रत्येक दिन की तरह कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो अपलोड किया। और लिखा कि ये साथ्ज्ञ अपनों का है, अपनेपन का है, इस साथ को हम निभाएंगे।
ये साथ अपनों का है, अपनेपन का है।
इस साथ को हम निभाएंगे…#BharatJodoYatra का विश्वास भरा एक ओर दिन। pic.twitter.com/VzO6lIzcDH
— Congress (@INCIndia) October 15, 2022
कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी यह यात्रा
आपको बता दें कि कर्नाटक में राहुल गांधी की पदयात्रा 21 दिनों तक चलने वाली है। जिसमें अब मल्लिकाअर्जुन खरगे भी उतर चुके हैं। इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और इस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित करेंगे। गुरूवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सेनिया गांधी भी इस पदयात्रा में शामिल हुईं थीं। इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते हुए नजर आए थे। जो कि भावुक कर देने वाला पल था।
12 राज्यों से होकर गुजरेगी यह पदयात्रा
इस कांग्रेस जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह पदयात्रा 5 महीनों तक चलने वाली है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, राजनैतिक केंद्रीकरण, समाजिक ध्रुवीकरण और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह पदयात्रा रैली कर रहे हैं।
Comments