वैशाली न्यूज: बिहार के बेगूसराय के बाद अब वैशाली में भी बाइक सवार बदमाशों ने 500 मीटर में ताबड़तोड़ फाइरिंग की है। हुई इस ताबड़तोड़ फाइरिंग से आसपास दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक, 18 सितंबर की रात 10 बजे, इन बाइक सवारों ने 10 से 15 राउंड फायरिंग की थी। बेगुसराय मामले के 7 दिन बाद ही दिल दहला देने वाला यह दूसरा मामला है। पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सब लोग जानना चाहते हैं कि, क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। या Low & Order पर सरकार को पुन: विचार की आवश्यकता है। चाहे जो हो लेकिन अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
वैशाली मामले के चश्मदीद ने क्या कहा ?
घटना स्थल, पासवान चौक के ही एक दुकानदार ने बदमाशों का ऑंखों देखा हाल बताया। दुकानदार बता रहा है कि, जब मैं रात लगभग 10 बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू किया और लगभग 500 मीटर तक फाइरिंग करते चले गए। बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और पीछे बैठा एक बदमाश फाइरिंग करता रहा। इसके बाद बदमाश बाइक तेज कर भाग निकले। हालांकि जब पहली गोली चली मैं तभी छिप गया था।
क्या कर रही है पुलिस प्रशासन ?
घटना के बाद कुछ देर तक सन्नाटा छाया रहा लेकिन काफी समय बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। एवं बदमाशों जिस दिशा में भागे थे, पुलिस द्वारा उस दिशा में नाकेबंदी कर, सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाश नहीं दिखे। हालॉंकि की पुलिस प्रशासन CCTV की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों से भी पूंछतांछ चल रही है।
बेगूसराय में भी हुई थी ऐसी ही घटना
25 किमी. तक फायरिंग एवं 1 की मौत….
वैशाली से पहले 13 सितंबर को बेगूसराय जिले में हाई-वे पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने लगभग 25 किमी. तक लगातार पिस्टल से ताबडतोड़ फायरिंग की थी। जिससे तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक युवक की सड़क पर ही मौत हो गई थी। सड़क पर जो भी दिखता उस पर ही गोलियां बरसाने लगते। इस वारदात से बछवाड़ा, बरौनी, फुलवरिया और चकिया इलाकों में 10 लोग घायल हो गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गोलीबारी के बाद घटना स्थल के आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया था। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जबकि बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते, फायरिंग करते आगे बढ़ते रहे।
Comments