भारत के समर्थन में उतरा US: अरूणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास हुई भारत-चीन झड़प को लेकर अब भारत के समर्थन में US ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष की स्थिति को नियंत्रित करेने के लिए अमेरिका ने भारत के प्रयासों का समर्थन किया है। पेंटागन के प्रेस सचिव ‘पैट राइडर’ ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबध्दता पर कायम रहेंगे। भारत ने जिस तरह से इस स्थिति को नियंत्रित किया हम उसके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं। पेट राइडर ने आगे कहा है कि US, भारत-चीन सीमा पर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
क्या है बोला अमेरिका ?
पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने कहा- ”चीन खुद को मुखर करने की कोशिश में हमारे सहयोगियों तथा भागीदारों के खिलाफ भी आक्रामक हो रहा है”। उन्होंने कहा कि भारत-चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बाद अब चीन समुद्री सीमाओं में भी भारत के अलावा अन्य देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में भी चीनी सेना की मौजूदगी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा- ”यह बात पूरी दुनिया जानती है कि चीन किस तरह से तानाशाही दिखाकर सीमा पर अपने बलों को इकट्ठा कर तथाकथित सैन्य बुनियादी ढ़ांचे का निर्माण कर रहा है”।
अमेरिकी व्हाइट हाउस से जीन-पियरे
स्थानीय समयानुसार, मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत-चीन टकराव के मुद्दे पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने भारत को सही ठहराया था। इस दौरान उन्होंने कहा,”अमेरिका स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है साथ ही दोनों पक्षों को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है।” उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों देश संघर्ष के पश्चात जल्द ही अलग हो गए।
United States| We will continue to remain steadfast in our commitment to ensure the security of our partners. We fully support India's efforts to control the situation: Pentagon press secretary Pat Ryder pic.twitter.com/4nzTlxOkdZ
— ANI (@ANI) December 14, 2022
9 दिसंबर को हुई थी भारत-चीन झड़प
आपको बता दें कि, 9 दिसंबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में LAC पर Pupils Liberation Army (PLA) के सैनिकों का जमावड़ा देखा गया। देखते ही भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को वहां से हटने के लिए कहा और दृढ़ता के साथ उन्हें सीमा के अन्दर आने से रोका। इस दौरान दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को मामूली चोंटें भी आईं थीं। भारतीय जवानों द्वारा चीनी सैनिकों को खदेड़ने के बाद सैनिकों को इजाल के लिए आर्मी अस्पताल भेजा गया। आपको बता दें कि, इस भिड़ंत में हमारे जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जहां भारत के 20 सैनिक तो, वहीं चीन के दोगुना सैनिक घायल हुए हैं।
Comments