खबरें

फिल्‍म फ्लॉप ईयर 2022 में वॉलीवुड की 20 फ्लॉप फिल्‍में

0
फिल्‍म फ्लॉप

फिल्‍म फ्लॉप ईयर 2022 :

साल वॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा।  वॉलीवुड के  इतिहास में साल 2022 सबसे बड़े फिल्‍म फ्लॉप ईयर के रूप में जाना जायेगा।   कोरोना काल के बाद कई‍ सेक्‍टर में बदलाव आये और इन बदलावों में फिल्‍म इंड्रस्‍टी भी अछूती नहीं है। खासकर सुपर स्‍टार्स के मायाजाल से लोग निकल चुके है।आमिर खान की फिल्‍म ‘ लाल सिंह चढ्ढा’,  अमिताभ बच्‍चन  की ‘झुंड’,  अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ जैसी बड़े नाम वाली फिल्‍में  भी औंधे मुंह धड़ाम से गिर रही है। जिससे फिल्‍म फ्लॉप ईयर 2022 में फिल्‍म इंड्रस्‍टी को 8 माह में ही लगभग 1058.86 करोड़ रूपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। आज हम आपको 2022 में फ्लॉप हुईं 20 फिल्‍में जो बड़े नाम वाली थीं उनके   बारे में बताऐंगे।

2022 में फ्लॉप हुई कुछ बड़ी फिल्‍में –

बधाई दो : 

राजकुमार राव एवं भूमि पडनेकर फिल्‍म ‘बधाई दो’  समलैंगिकता के कई सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली है। लेकिन साल 2022 में रिलीज्‍ड पहली फ्लॉप फिल्‍म साबित हुई।लागत- 45 करोड़/कलेक्‍शन-23 करोड़ /नुकसान- 22 करोड़           badhai do

झुंड :

अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म ‘झुंड’ को दर्शकों से अच्‍छे रिव्‍यू मिले थे । लेकिन यह बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरी फ्लॉप फिल्‍म साबित हुई।

लागत- 35 करोड़ /कलेक्‍शन- 23 करोड़ /नुकसान-12 करोड़

 

फिल्‍म 'झुंड

बच्‍चन पांडे : 

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ से बहुत उम्‍मीदें थी । लेकिन यह भी बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

लागत- 165 करोड़/कलेक्‍शन- 70 करोड़/नुकसान- 95 करोड़

 

अटैक : 

जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिज एवं रकुल प्रीत की साइंस फिक्‍शन फिल्‍म ‘अटैक’ भी बॉक्‍स ऑफिस में फ्लॉप साबित हुई।

लागत- 70 करोड़/कलेक्‍शन- 22 करोड़/नुकसान- 48 करोड़

 

जर्सी :

शाहिद कपूर का चॉकलेटी बॉय अवतार साउथ फिल्‍म की रिमेक ‘जर्सी’ में कमाल नहीं दिखा पाया।

लागत- 110 करोड़/कलेक्‍शन- 26 करोड़/नुकसान- 84 करोड़

shahid kapoor_ jersey

रनवे 34 :

अमिताभ बच्‍चन,  अजय देवगन और रकुल प्रीत  फिल्‍म ‘रनवे 34’ भी इस साल की फ्लॉप लिस्‍ट में शामिल हो गई।

लागत-   80 करोड़ /कलेक्‍शन-  51‍ करोड़ /नुकसान-   29 करोड़

 

हीरोपंती-2 : 

टाइगर श्रॉप और कृति सेनन की हीरोपंथी काफी हिट हुई थी। इसलिए इसके दूसरे भाग ‘हीरोपंती-2’ से भी बहुत उम्‍मीदें थींं। लेकिन अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस में अपना कमाल नहीं दिखा सकी।

लागत-  100 करोड़ /कलेक्‍शन-  28 करोड़ /नुकसान-  72 करोड़

हीरोपंती-2

 

जयेशभाई जोरदार :

शालिनी पांडे और  रणवीर  सिंह  स्‍टारर कॉमेडी ‘जयेशभाई जोरदार’ दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में असफल रही।

लागत-  90 करोड़ /कलेक्‍शन-  18करोड़ /नुकसान-  72 करोड़ करोड़

 

धाकड़ :

सुपर स्‍टार कंगना रणौत की यह एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म ‘धाकड़’ शायद अब तक की सबसे बड़ी  फ्लॉप फिल्‍मों में शामिल है।

लागत- 85 करोड़/कलेक्‍शन- 2.65 करोड़ /नु‍कसान-  82.35 करोड़

 

‘अनेक’ फिल्‍म फ्लाॅप :

अनुच्‍छेद 15 की सफलता के बाद अनुभव सिन्‍हा एवं आयुष्‍मान खुराना फिल्‍म ‘अनेक’ लेकर आये।   लेकिन इस बार यह जोड़ी बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नही दिखा पाई।

लागत- 45 करोड़ /नु‍कसान-  82.35 करोड़ /नुकसान- 36 करोड़

 

राष्‍ट्र कवच ओम :

आदित्‍य रॉय कपूर की थ्रिलर एक्‍शन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अपना धमाल दिखाने में नाकाम रही।

लागत-  60 करोड़ /कलेक्‍शन-5 करोड़ /नुकसान-  55 करोड़

 

खुदाहाफिज-2 :

जुलाई में रिलीज हुई विघुत जामवाल स्‍टारर एक्‍शन ड्रामा  फिल्‍म ‘खुदा हाफिज चैप्‍टर-2’  खुदाहाफिज का सीक्‍वल है।  जो इस साल की फ्लॉप लिस्‍ट में शामिल हो चुकी है।   15.4 करोड़ तक का बजट कलेक्‍ट करने में नाकाम रही है।

खुदाहाफिज चैप्‍टर-2..

 द फर्स्‍ट केस हिट :

राजकुमार राव एवं सान्‍या मल्‍होत्रा की तेलुगू में बनी फिल्‍म ‘अभिनीत’ का हिंदी रीमेक है।   जो बॉक्‍सऑफिस पर पिट गई है।

लागत-  40करोड़ /कलेक्‍शन- 8 करोड़ /नुकसान- 32करोड़

 

शाबाश मिथु : 

भारती दिग्‍गज महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिथु’ भी बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल दिखाने में नाकाम रही।

लागत- 40 करोड़ /कलेक्‍शन-  2 करोड़ /नुकसान-  38 करोड़

शाबाश मिथु 

 

शमशेरा :

रणवीर कपूर की फिल्‍म ‘शमशेरा’ दर्शकों और क्रिटिक्‍स को आकर्षित करने में नाकाम रही ।    यह भी अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्‍मों में से एक है।

लागत-  150 करोड़ /कलेक्‍शन-  61 करोड़ /नुकसान –  90 करोड़

 

एक विलेन रिटर्न्‍स :

2014 में रिलीज हुई सुपरहिट थ्रिलर फिल्‍म एक विलेन का स्‍टैंडअलोन सीक्‍वल है। जो सिनेमाघरों में अपना जादू विखेरने में नाकाम रही।

लागत- 80करोड़ /कलेक्‍शन- 60 करोड़ /नुकसान- 20 करोड़

 

‘लाल सिंह चढ्ढा’ फिल्‍म फ्लॉप:

आमिर खान और करीना कपूर की बहुप्रतीक्षित फॉरेस्‍ट गंप की रीमेक फिल्‍म ‘लाल सिंह चढ्ढा’ दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहीं। इस फिल्‍म के बॉयकॉट के चलते काफी चर्चा में  भी रही है।  180 करोड़ लागत की यह फिल्‍म 70 करोड़ तक का ऑकड़ा पार करने में नाकाम रही । हालांकि इसने वर्ल्‍डवाइड 133.2 करोड़ रूपये कमाये है।

laal-singh-chaddha

‘रक्षाबंधन’ फिल्‍म फ्लॉप :

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘रक्षाबंधन’  त्‍यौहारी सीजन पर रिलीज  फिल्‍म भी बॉक्‍स ऑफिस पर पिट गई है।  80 करोड़ रूपये के बजट पर बनी इस फिल्‍म ने महज 68 करोड़ की कमाई भी नहीं की है।

rakshabandhan

दोबारा  : 

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्‍म ‘दोबारा’ बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। तापसी पन्‍नू की यह लगातार फ्लॉप चौथी फिल्‍म है।  तापसी पन्‍नू के लिए साल 2022 सबसे बड़ा फिल्‍म फ्लॉप ईयर साबित हुआ है।  इससे प्रोडक्‍शन हाउस को लगभग 21 करोड़ रूपये का घाटा हुआ है।

दोबारा

‘लाइगर’ फिल्‍म फ्लॉप:

25 अगस्‍त को रिलीज्‍ड फिल्‍म ‘ लाइगर’ अब तक सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्‍म है ।

जो सिनेमाघरों में बुरे तरीके से पिट गई है।

लागत- 175 करोड़ /कलेक्‍शन- 18 करोड़ /नुकसान- 157 करोड़

 

इन बड़ी मुख्‍य फिल्‍मों के अलावा फ्लॉप हुई कम बजट की फिल्‍में भी है।  जैसे- तुलसीदास जूनियर, लखनऊ जंक्शन, देहाती डिस्‍को, मेरे देश की धरती, निकम्‍मा, द पीलीभीत सागा, शेरदिल एवं जनहित में जारी भी बॉक्‍स ऑफिस पर पिट गई हैं।

 

Kusum
I am a Hindi content writer.

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *