फिल्म ‘डॉक्टर जी’ Trailer Release: आयुष्मान खुराना के प्रसंशकों का इंतजार हुआ खत्म, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। जो मनोरंजन से भरा हुआ है। उनके फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना मेल गायनोकॉलोजिस्ट (स्त्रीरोग विशेषज्ञ) के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत और शेफाली शाह तथा शीबा चड्ढा ने भी अहम भूमिका निभाई है। आयुष्मान खुराना हमेशा ही लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने एक अलग विषय अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है।
क्या है फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की कहानी ?
सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में दिखाने की कोशिश की गई है कि, कैसे महिलाएं पुरूष डॉक्टरों से इलाज करवाने में संकोच करती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ रूप में उदय गुप्ता (आयुष्मान खुराना) को अपनी जॉब के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कभी गाली खानी पड़ती है तो कभी मार भी सहन करनी पड़ती है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो पढ़ना तो ऑर्थो चाहता था। लेकिन MBBS में उसे गायनिकोलॉजी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) वाला डिपार्टमेंट मिल जाता है।
गंभीर विषय दर्शती है फिल्म :
फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार दिखाया गया है। जिसमें आयुष्मान खुराना एक बार फिर हंसी-मजाक में गंभीर विषय को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में हमारे सामाजिक सोंच को दर्शाया गया है। अनुभूति कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर का दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
दर्शकों की प्रतिक्रिया:
इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और भरपूर सराहना की। एक यूजर ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है’ तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘हमारे सुपरस्टार की एक और शानदार फिल्म’। और एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं’। इसके अलावा भी बहुत से लोग इस ट्रेलर को देखकर हार्ट इमोजी, थम्बस्अप कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले अनुभव सिंन्हा के निर्देशन मे बनीं आयुष्मान की फिल्म ‘अनेक’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Comments